सागर के MLA देवरी विधानसभा का बदलना चाहते हैं नाम, देवरी का नाम देवपुरी करने सीएम मोहन यादव को लिखी चिट्ठी.

सागर
 महानगरों, गांव और शहरों के नाम बदलना इन दिनों कोई नई बात नहीं रह गई है. इसी कड़ी में बीजेपी विधायक बृजबिहारी पटैरिया अपनी बुंदेली भाषा के आधार पर अपनी विधानसभा 'देवरी' का नाम बदलवाना चाहते हैं. उनका कहना है कि "इस नाम के कई अनर्थ निकलते हैं और खासकर महिलाओं से बातचीत में ये अशोभनीय लगता है. बता दें कि पटेरिया विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए और टिकट हासिल कर चुनाव जीते हैं.

देवरी का नाम देवपुरी करने सीएम को लिखी चिट्ठी

देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को चिट्ठी भेजी है. जिसमें उन्होंने लिखा मेरी विधानसभा का नाम देवरी है. जिसका बुंदेलखंड की स्थानीय भाषा में बोलने में कई अनर्थ निकलते हैं. खासकर महिलाओं के साथ बातचीत में बड़ा अशोभनीय महसूस होता है. देवरी नगर में मंदिर और देवस्थान अधिक हैं और खासकर दत्तात्रेय खंडेराव मंदिर भी स्थित है, जो प्रदेश के गिने चुने मंदिरों में से एक है. यहां हर साल लगने वाले मेले में देशभर से श्रद्धालु आते हैं.

नगर का नाम पहले देवपुरी था. लेकिन 1813 में लगी भीषण अग्निकांड में पूरा नगर जल गया था. नगर का पुनर्निर्माण होने के बाद देवपुरी से अपभ्रंश होते-होते देवरी हो गया. मुख्यमंत्री से आग्रह है कि देवरी का नाम देवपुरी किया जाए. आपके द्वारा पिछले कुछ दिनों पहले शाजापुर जिले और कई नगरों और गांवों के नाम बदले गए हैं. इसलिए यहां के नागरिक, समाजसेवी, साहित्यकार और प्रबुद्ध नागरिक, नगर का नाम देवपुरी करना चाहते हैं."

सागर जिले में कई गांवों का नाम देवरी

देवरी के नाम बदलने के पीछे जो स्थानीय विधायक ने तर्क दिया है, उसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों को मानना है कि इस तरह से कई अन्य छोटे-बड़े गांवों के नाम बदलने की मांग उठ सकती है. इससे सरकार के खजाने पर भारी भरकम असर पड़ सकता है.

admin

Related Posts

ईरान से सूखे मेवे की आपूर्ति बंद, महंगे हुए कई सामान, उपभोक्ताओं पर असर

इंदौर  इंदौर में युद्ध का प्रभाव कारोबार पर दिखाई दे रहा है। वैश्विक सप्लाई चेन, तेल की कीमतों व व्यापारिक माहौल में आई अनिश्चितता ने शहर के व्यापारियों के सामने…

भोपाल मेट्रो का नया समय, आज से केवल सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगी

भोपाल  राजधानी में मेट्रो यात्रियों के लिए समय में बदलाव किया गया है।आज 3 अप्रैल, शुक्रवार से मेट्रो ट्रेनें अब सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा