तेज सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरपीएफ जवानों और ट्रेन मेनेजर ने बचाई महिला की जान

भोपाल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही महिला को सुरक्षित बचाया गया

भोपाल,

मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भोपाल मंडल द्वारा यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में आज सुबह लगभग 09:02 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर एक बड़ा हादसा आरपीएफ जवानों और ट्रेन प्रबंधक की सतर्कता से टल गया।

गौरतलब है कि गाड़ी संख्या 20481 जोधपुर-तिरुच्चिराप्पल्लि  हमसफर एक्सप्रेस जैसे ही भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 से प्रस्थान कर रही थी, तभी एक 35 वर्षीय महिला यात्री अपने हाथ में सूटकेस लिए ट्रेन के एसी कोच संख्या B7 में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। ट्रेन की गति होने के कारण महिला का संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर प्लेटफोर्म पर गिरने लगी, तत्क्षण घटना को देख तत्काल प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल (RPF) के उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह एवं आरक्षक अनिल शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का हाथ पकड़कर उसे प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया और एक गंभीर दुर्घटना होने से बचा लिया।

उसी समय, ट्रेन मेनेजर रोमेश चौबे ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्क्षण आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे महिला की जान बचाना संभव हो सका। इसके बाद महिला को सुरक्षित रूप से कोच में चढ़ाया गया। वह तिरुच्चिराप्पल्लि जा रही थी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल द्वारा स्टेशन परिसरों और चलती गाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इस घटना में शामिल आरपीएफ कर्मियों एवं ट्रेन मैनेजर की कार्यप्रणाली अत्यंत सराहनीय है और यह सभी स्टाफ के लिए प्रेरणास्रोत है।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से पुनः अपील की जाती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें, यह अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है।

  • admin

    Related Posts

    लू और अधिक तापमान से बचाव के लिए सतर्क रहें लोग : मोहन यादव

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेश में बढ़े हुए तापमान और अधिक गर्मी से होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशवासियों से अपने स्वास्थ्य…

    गौसंवर्धन को बढ़ावा: प्रत्येक गौशाला में 5 हजार गौवंश पालन का लक्ष्य तय

    भोपाल  गोकुल धाम स्थापना नीति-2025 पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने बुधवार को मंत्रालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग अंतर्गत गौसंवर्धन बोर्ड के कार्यों की समीक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां