विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर विवादित बयानों से सुर्खियों में, भगवान भोलेनाथ का नाम लेते हुए अपशब्द कहे

श्योपुर

 मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में हैं. गुरुवार को सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में कांग्रेस नेता भगवान भोलेनाथ को लेकर काफी आपत्तिजनक बयान देते हुए नजर आ रहे हैं.

विधायक ने भगवान शिव के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया. हालांकि एमएलए बाबू जंडेल ने वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया कि ये वीडियो फेक है. इसे गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की.

वीडियो में कांग्रेस विधायक भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक बातें कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब इसे लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

पुजारी बोले- कार्रवाई होनी चाहिए

महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बाबू जंडेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. महाकाल मंदिर के पुजारी और पुजारी महासंघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि यह बयान अत्यंत निंदनीय है. विधायक नशे में भगवान शिव का अपमान कर रहे हैं. हम सरकार से मांग करते हैं कि इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो. सनातन धर्म का अपमान करने वाले लोगों के लिए सख्त कानून बनना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत न करे.’

इस बीच भाजपा नेताओं ने भी इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किए हैं. भाजपा नेताओं ने इसे एक्स पर शेयर करते हुए कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है. अब देखना होगा कि इस विवादित बयान पर क्या कार्रवाई होती है और यह मुद्दा राज्य की राजनीति में किस ओर रुख करता है.

कांग्रेस बोली- पुराना है वीडियो

कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक का कहना है कि वीडियो 5 साल पुराना है. वीडियो मजाक में बनाया गया. शंकर भगवान के मंदिर के लिए खुद बाबू जंडेल ने दान किया था. उनके एक दोस्त, जो बीजेपी में चले गए हैं उन्होंने चुनावी फायदे के लिए वीडियो को अब पब्लिक किया है.

विधायक ने कहा- वीडियो के साथ छेड़छाड़

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि भोलेनाथ उनके भी आराध्य हैं। जंडेल ने कहा, 'मैं भगवान भोलेनाथ को पूजता हूं, इस तरह की बात भगवान भोलेनाथ के प्रति मैं कहना तो दूर सोच भी नहीं सकता। जो वीडियो वायरल किया है वह कांट, छांट करके रामनिवास रावत के लोगों ने मुझे बदनाम करने वायरल किया है।'

admin

Related Posts

एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

पाञ्चजन्य के अभ्युदय मध्यप्रदेश, इंडस्ट्री लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में की सहभागिता भोपाल विकसित भारत और विकसित मध्यपप्रदेश बनाने में एमएसएमई सेक्टर की महती भूमिका होगी। इसी सेक्टर से हम चीन…

पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई आयोजित भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा