बिलावल को मिथुन की चेतावनी- खोपड़ी सनकी तो मचेगी सुनामी

कोलकाता 
अभिनेता से राजनेता बने भाजपा नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान पर पलटवार किया है और कहा है कि अगर हमारी खोपड़ी सनक गई तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेगा। मंगलवार को कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "अगर ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी झोपड़ी सनक गई, तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेगा। उनका इशारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैन्य बलों की साहसिक कार्रवाई की तरफ था।

भाजपा नेता की यह टिप्पणी बिलावल भुट्टो की उस गीदड़भभकी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर बांध बनाया तो युद्ध भड़क जाएगा। चक्रवर्ती ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री द्वारा सिंधु जल संधि में बदलाव को लेकर भारत को दी गई नई चेतावनी की कड़ी आलोचना की।

ऐसा बाँध बनाने के बारे में भी सोचा है…
बाद में पाकिस्तान पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए उन्होंने आगे कहा, "हमने एक ऐसा बाँध बनाने के बारे में भी सोचा है, जहाँ 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। उसके बाद, हम बाँध खोल देंगे, और सुनामी आ जाएगी।" उन्होंने कहा कि मुझे पाकिस्तान के लोगों से कोई शिकायत नहीं है। मैंने यह सब उनके (बिलावल भुट्टो) लिए कहा है।

सिंधु जल समझौता स्थगित करना हमारी संस्कृति पर हमला- बिलावल
सिंध सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए बिलावल भुट्टो ने सोमवार को दावा किया कि सिंधु नदी के पानी को पाकिस्तान से दूर मोड़ना देश के इतिहास, संस्कृति और सभ्यता खासकर सिंध पर हमला है। बिलावल ने कहा, “अगर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंधु नदी पर हमले की घोषणा करते हैं, तो वे हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति और हमारी सभ्यता पर हमला करते हैं।”

बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त ऐक्शन लिए थे। उनमें सिंधु जल समझौते के स्थगित करना भी शामिल है। इससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि भारत इस ऐतिहासिक समझौते को कभी बहाल नहीं करेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    कांग्रेस ने हवाई यात्रा का किया इंतजाम, कहा- पीएम मोदी, बस उड़ान भरिए, लोग आपका इंतजार कर रहे

      नई दिल्ली असम के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बेहद…

    कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बयान: वंदे मातरम पर रोक नहीं, लेकिन धर्म की स्वतंत्रता जरूरी

    भोपाल गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रगान "जन गण मन" के पहले वंदे मातरम् के 6 छंदों का ससम्मान गायन का निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे मध्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर