कांग्रेस ने किया कार्यकर्ता सम्मेल को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर

छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने को हैं. भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किया है. भाजपा इस उपचुनाव को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है, तो वहीं कांग्रेस ने आज प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेल का आयोजन किया है, जिसमें प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा. इस सम्मेलन को लेकर खेल एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव में उनको (कांग्रेस) डर था, उनको प्रत्याशी नहीं मिल रहा था, वैसे ही दक्षिण में प्रत्याशी किसको बनाये, ये उनके लिए मुश्किल है. उन्होंने आगे कहा कि आगामी रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी कांग्रेस की हार होगी और नगर निगम व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हार होगी.

उन्होंने पूर्व सांसद सुनील सोनी को दक्षिण से प्रत्याशित घोषित करने को लेकर कहा- सुनील सोनी महापौर रहे हैं वरिष्ट नेता हैं. सांसद भी रहे हैं, अच्छे नेता है और दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी बनाये गए हैं. मैं उनको बधाई देता हूं. पार्टी में प्रत्याशी नहीं पार्टी चुनाव लड़ता है, कमल का फूल चुनाव लड़ता है. वहीं बीजेपी पार्टी में दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी में बगावत जैसी बात नहीं है, दावेदार कई होंगे पर प्रत्याशी एक ही होता है. सब तन मन लगाकार काम करते है.

बीजेपी में संगठन चुनाव को लेकर भी मंत्री वर्मा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सदस्यता महाभियान चल रही है. अभी सक्रिय सदस्य बनाने के लिए भी अभियान शुरू हो गया है. संगठन के लिए फिर से चुनाव होगा.

कांग्रेस के बयान पर किया पलटवार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज एयरपोर्ट का लोकार्पण किया जाना है. इसे लेकर कांग्रेस के बयान पर मंत्री वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग कुछ भी बोल सकते हैं. देश के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में तरक्की हुई है. पहले 74 एयरपोर्ट था, अब 250 हो गए है. 2018 तक हमने जितना काम किया था, उनका उद्घाटन ही किया है. इन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया है.

  • admin

    Related Posts

    गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन तिहार, लोगों की समस्याओं का मौके पर हो रहा निराकरण

    रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके घर के पास ही सुलझाने का महाअभियान ”सुशासन तिहार 2026” लगातार सफलता…

    छत्तीसगढ़ पुलिस पर सवाल! नाबालिग से अभद्रता के मामले में TI समेत दो सस्पेंड

    राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त एक्शन लिया है. रातभर थाने में नाबालिग बालिका और उसके परिवार को बैठाकर रखा गया.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी