वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंजलि कुमारी सिंह को रजत पदक जीतने पर मंत्री श्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की उभरती हुई खिलाड़ी अंजलि कुमारी सिंह ने अमेरिका के कोलोराडो में आयोजित U-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है। सेमीफाइनल में अंजलि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की ओकायामा सकुरा को 5:0 के अंतर से मात दी, जिससे उन्होंने फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में अंजलि का सामना इंग्लैंड की तियाह-माई एयटन (AYTON Tiah-Mai) से हुआ। इस कड़े मुकाबले में इंग्लैंड की खिलाड़ी के खिलाफ संघर्ष के बावजूद अंजलि को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि, उनकी इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित है। उनकी मेहनत और समर्पण ने देश का मान बढ़ाया है।

अंजलि की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अंजलि ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से यह गौरवमयी उपलब्धि हासिल की है। उनकी मेहनत और लगन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। अंजलि पर हमें गर्व है और आशा करते हैं कि भविष्य में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

राज्य बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी अंजलि कुमारी सिंह, प्रशिक्षक रोशन लाल के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके कोच रोशन लाल, उनके परिवार, साथी खिलाड़ियों और अकादमी के सभी सदस्यों ने अंजलि की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।

admin

Related Posts

किसानों के लिए ऐतिहासिक पहल, 5 रुपये में मिले 1 लाख 10 हजार नए कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन भोपाल  राज्‍य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों…

वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को नई दिशा और गति प्रदान की गई है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड