मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में पार्क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया

मंत्री सारंग ने बिजली नगर कॉलोनी में पार्क सहित विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

विकास का यह सिलसिला आगे भी तेजी से जारी रहेगा: मंत्री सारंग

 मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में पार्क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया

भोपाल
सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 70, बिजली नगर कॉलोनी में पार्क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। समारोह में मंत्री सारंग ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2008 से पहले नरेला विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। विगत वर्षों में नरेला ने अभूतपूर्व विकास यात्रा तय की है। आज प्रत्येक घर में नर्मदा जल की उपलब्धता, पक्की सड़कों का जाल, आदर्श ड्रेनेज सिस्टम और उच्च गुणवत्ता के थीम पार्क जैसे अनेक विकास कार्य क्षेत्रवासियों को समर्पित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला आगे भी तेजी से जारी रहेगा। भूमि-पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्डवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रहवासियों ने दी आत्मीय शुभकामनाएँ और जताया आभार

मंत्री सारंग का बिजली नगर कॉलोनी स्थित शासकीय विद्यालय के सामने आयोजित समारोह में क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्वागत मंचों से पुष्पवर्षा कर और ढोल-ताशों की गूंज के बीच उनका अभिनंदन किया गया। मंत्री सारंग ने क्षेत्रवासियों के प्रेम एवं समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी प्रेरणा शक्ति है।

  • admin

    Related Posts

    बचपन संस्था के बच्चों एवं युवाओं को कराया गया डायल-112 का भ्रमण

    भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित सृजन अभियान के अंतर्गत सामुदायिक पुलिस सुरक्षा योजना के तहत कमजोर वर्ग की बस्तियों के किशोरों एवं युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं जन सुरक्षा…

    मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही विगत एक माह में 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार सख्त एवं सुनियोजित कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विगत एक माह में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ