मंत्री संपतिया उइके ने दिव्यांगजनों को ई-साईकिल रिक्शा और हेलमेट का वितरण किया

मंडला
प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार दिव्यांगजनों के लिए सेवाभाव से काम कर रही है। सरकार ने दिव्यांगजनों के विकास और उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकलांग के स्थान पर दिव्यांगजन नाम देकर उन्हें गौरवान्वित किया है। दिव्यांगजनों की सेवा करना ही सच्ची मानवता की सेवा करना है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सोमवार को निषादराज भवन में आयोजित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के आगमन पर उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री सोनू भलावी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े, श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के माध्यम से प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन दिया जाता है। जिससे दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार से आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। दिव्यांगजनों को स्कूल और कॉलेजों में छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। शिविर लगाकर उन्हें निःशुल्क ट्राईसिकल, बैसाखी, श्रवण यंत्र और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाते हैं। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और सचिवों के माध्यम से दिव्यांगजनों को चिन्हित कर उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। जिससे समस्त दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित और कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया जा सके।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और सुरक्षा की दिशा में लगातार काम कर रही है। शासकीय सेवाओं में दिव्यांगजनों के लिए सीटें आरक्षित की जाती हैं, जिससे दिव्यांगजनों को भी शासकीय सेवाओं में जाने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिव्यांगजनों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिससे दिव्यांगजनों को भी अपने पसंद के वर-वधु का चयन करने का अवसर मिल सके। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ई-साईकिल रिक्शा और हेलमेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए ई-साईकिल रिक्शा चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।

admin

Related Posts

जागरूकता अभियान: एसपी ने वितरित किए हेलमेट, रैली को दिखाई हरी झंडी

बड़वानी  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया…

हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम में भक्ति का सैलाब, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

छतरपुर  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य और दिव्य उत्सव शुरु हो गया है। यहां देश और दुनिया से हजारों श्रद्धालुओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI