मंत्री श्रीमती गौर ने कहा एमओयू से विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु समुदायों के विद्यार्थियों को अक्षर एवं अंक ज्ञान से शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाया जावेगा

भोपाल

विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु समुदाय के बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए सरकार लगातार नए नवाचार कर रही है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर की मौजूदगी में विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु कल्याण विभाग और 'सशक्तिकरण' सामाजिक संस्था के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि एमओयू से विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु समुदायों के विद्यार्थियों को अक्षर एवं अंक ज्ञान से शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाया जावेगा। यह कार्य विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु कल्याण विभाग की ओर चलाए जा रहे छात्रावासों में कमजोर अपेक्षित समुदायों के पहली से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों को विभाग से बिना आर्थिक मदद लिये 'सशक्तिकरण' सामाजिक संस्थान द्वारा स्वयं के मद से किया जावेगा। संस्थान की ओर से नियुक्त महिला शिक्षा साथी चिंपल ऐप की सहायता से स्केलेबल मूलभूत साक्षरता कक्षायें लेंगी।

सहमति पत्र पर विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु कल्याण विभाग की ओर से विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु कल्याण विभाग के संचालक नीरज वशिष्ठ की उपस्थिति में, उप संचालक डॉ. दीप्ति सुदीप कोटस्थाने और संस्था की ओर से सुश्रुति श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर किए।

ये कक्षाएं स्कूल समय के पश्चात लगाई जायेंगी। संस्थान ऐप के माध्यम से इन विद्यार्थियों की विषय को समझने की क्षमता की रिपोर्ट से विभाग को समय-समय पर प्रस्तुत करेगा। इसके साथ विद्यार्थियों को बाल अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूक किया जायेगा।

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु कल्याण विभाग ने यह पहल छात्रावासों/आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्राओं को हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में अक्षर ज्ञान एवं गणित में अंक ज्ञान की शुद्धता की दृष्टि से की है। पहले चरण में विभाग द्वारा संचालित चार छात्रावासों में प्रारंभ किया जा रहा है। इसके जरिए प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के बीच मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन -फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमरेसी) के साथ कौशल विकास किया जा सके।

वर्तमान में इस पहल के लिए विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु कल्याण विभाग के शासकीय बालक विमुक्त जाति प्री-मैट्रिक छात्रावास नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़, शासकीय विमुक्त जाति आश्रम इब्राहिमपुरा बैरसिया जिला भोपाल, विमुक्त जाति कन्या छात्रावास ओबेदुल्लागंज जिला रायसेन और विमुक्त जाति बालक छात्रावास ओबेदुल्लागंज जिला रायसेन को शामिल किया गया है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा है कि इस पहल से समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों का अक्षर ज्ञान से पढ़ने, लिखने और अंक ज्ञान से गणित समझने की क्षमता को विकसित किया जा सकेगा। आधुनिक तरीके से बच्चों को शिक्षा देने का ये कदम उनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से हम शिक्षा के लोकतंत्रीकरण की ओर मजबूत कदमों के साथ आगे बढ़ रहे हैं, इससे शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल डिवाइड और नॉलेज गैप को भी कम किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में अंत्योदय के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा

छात्रावासों में 5वीं कक्षा तक के छात्रों की संख्या के 20% टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। एक टैबलेट पर 5 छात्रों की आईडी बनाई जाएगी। छात्रावास के नज़दीकी इलाके से एक महिला को भर्ती कर प्रशिक्षित किया जा रहा है, इन्हें शिक्षा साथी कहा जाता है। शिक्षा साथी टेबलेट का उपयोग करके मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमरेसी) से संबंधित शिक्षा प्रदान करेंगी। शिक्षा साथी, 30 मिनट के लिए 5वीं कक्षा तक के नामांकित छात्रों के छोटे समूहों को डिजिटल टैबलेट में सीखने की सुविधा देंगी। इस दौरान, बच्चा अपने व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल में लॉग-इन कर अपने सीखने के स्तर के आधार पर एफएलएन की इंटरैक्टिव, व्यक्तिगत, गेमीफाइड शिक्षा में शामिल होगा। शिक्षा साथी हर दिन शाम 4:30 बजे से शाम 7 बजे के बीच, स्कूल के बाद, सभी छात्रों को कवर करते हुए 30 मिनट के 5 सत्र आयोजित करेंगी।

 

admin

Related Posts

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से घर का रास्ता भटक गए मानसिक रूप से अस्वस्थ 10 वर्षीय बालक को…

स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर अब भीषण जल संकट से जूझ रहा, तीन साल तक टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह है कि 35 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाला यह शहर आज भी पानी के मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां