प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सुबह-शाम ठंड का एहसास

भोपाल
प्रदेश के मौसम का मिजाज आने वाले कुछ दिनों में सामान्य ही रहेगा। सुबह-शाम गुलाबी ठंडक रहेगी और रात का पारा 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा।  प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कई जगह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की मामूली गिरावट भी हुई।

अरब सागर में बने सिस्टम की वजह से अगले एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में हल्की कमी आने की संभावना जताई गई है। वहीं, अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख पूर्वी-दक्षिण पूर्वी बना हुआ है।

सुबह-शाम ठंडक
दरअसल, बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम बना हुआ है, हवा वहां से आ रही है, इसलिए प्रदेश में इन दिनों सुबह-शाम ठंडक है। हालांकि जितनी ठंडक होनी चाहिए, वह नहीं पड़ रही, क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार-पांच डिग्री अधिक है। मौसम में ठंडक के नहीं होने की एक वजह पश्चिमी विक्षोभ भी है, जो पिछले एक हफ्ते से नहीं आया है।

मौसम प्रणाली सक्रिय
अगले चौबीस घंटे मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी वर्षा नहीं होगी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया।

तीन मौसम प्रणाली सक्रिय, पर बेअसर
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में तीन मौसम प्रणाली सक्रिय हैं, लेकिन इनका प्रभाव प्रदेश में कम रहेगा। अरब सागर में बना सिस्टम अब कमजोर पड़ने लगा है। वहीं हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जो तमिलनाडु कोस्ट के पास बना है। तीसरा सिस्टम अति कम दबाव का क्षेत्र है, जो उत्तरी अंडमान पर बना हुआ है। यह आगे चलकर प्रबल चक्रवात के रूप में बदल जाएगा। यह 24-25 अक्टूबर के आसपास आडिशा कोस्ट में पुरी के समुद्र तट को पार करेगा।

admin

Related Posts

ट्विशा केस: केस डायरी देखे बिना मिली थी राहत, हाईकोर्ट ने पलटा फैसला; गिरिबाला पर गिरफ्तारी का खतरा

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर…

भोपाल में मेट्रो विस्तार के लिए बड़ा एक्शन, दुकानों और मकानों को नोटिस जारी

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए अब न्यू मार्केट से लगे रोशनपुरा, मालवीय नगर में दुकानों की बड़ी तोड़फोड़ होगी। यहां दरवेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत