सब्जी बेचने वाले करोड़पति कन्हैयालाल को गैंग की धमकी, माँगे 5 करोड़ रुपये

जयपुर 
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 'गोल्डमैन' और 'बप्पी लाहिरी' जैसे नामों से मशहूर कन्हैयालाल खटिक इन दिनों कुछ चिंतित हैं। वजह हैरोहित गोदारा गैंग के नाम पर मिली धमकी। फल कारोबारी कन्हैयालाल से 5 करोड़ रुपये की प्रोटक्शन मनी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए कहा है कि यदि रकम नहीं दी गई तो वह सोना पहनने लायक नहीं रह जाएंगे।
 
हाथ से गले तक करीब साढ़े तीन किलो सोना पहनकर घूमने वाले कन्हैयालाल कभी ठेले पर सब्जी बेचा करते थे। फिर वह फल का कोराबार करने लगे। 50 साल के कन्हैयालाल सोने के शौकीन हैं। फल के कारोबार में 'फले-फूले' तो उन्होंने इस शौक को पूरा किया। अपनी कमाई के एक हिस्से से वह सोना खरीदते गए। अभी वह करीब 50 लाख रुपये का सोना पहनकर घूमते हैं। पूरे चित्तौड़गढ़ में उनकी खास पहचान है। वह अखिल भारतीय खटीक समाज के राजस्थान में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

पुलिस के मुताबिक खटीक को दो दिन पहले उन्हें एक मिस्ड कॉल मिली। इसके बाद उसी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। उन्होंने इसे रिसीव नहीं किया तो एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई। इसे भेजने वाले 5 करोड़ रुपये की मांग की है। खटिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो वह सोना पहनने लायक नहीं रह जाएंगे।

खटिक ने बताया कि उन्हें बाद में एक कॉल भी आया और डिमांड दोहराई गई। कोतवाली पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का रहने वाला है। माना जाता है कि वह कनाडा में रहकर आपराधिक गैंग चला रहा है। राजस्थान समेत देश के अन्य हिस्सों में उसके खिलाफ करीब तीन दर्जन केस दर्ज हैं। उस पर पहले भी राजस्थान के कारोबारियों से फिरौती वसूली के आरोप लगे हैं। गोदारा का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आया था। गोदारा 2022 में फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था। इसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस भी जारी है।

 

admin

Related Posts

हाईकोर्ट सख्त: जर्जर स्कूलों के मुद्दे पर 19 मार्च को अहम सुनवाई, शिक्षा विभाग से बड़ी योजना पर स्पष्टीकरण

जयपुर राजस्थान में स्कूलों की जर्जर व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। इस दौरान कोर्ट ने राज्य के शिक्षा विभाग से खराब हालत में चल रहे स्कूलों…

तेल टैंकर हादसा बना आग का तांडव, 200 मीटर तक फैल गई आग; एक शख्स जिंदा जला

जालौर जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया, जब तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया