मेसी इवेंट बना सियासी मुद्दा: BJP ने विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स दिखाकर ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता 
ग्लोबल फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मैसी का भारत दौरा कोलकाता से शुरू तो हुआ, लेकिन अव्यवस्था की वजह से यह ममता सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गया है। भाजपा की तरफ से लगातार सरकार पर हमला बोला जा रहा है। इसी क्रम में बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम पर वैश्विक मीडिया की रिपोर्ट्स को साझा करते हुए लिखा कि ममता सरकार ने कोलकाता को पूरी दुनिया के सामने हंसी का पात्र बना दिया है।
 
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए अधिकारी ने इस पूरी अव्यवस्था के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लिखा, "सॉल्ट लेक स्टेडियम में ममता बनर्जी प्रशासन की घोर विफलता ने कोलकाता को वैश्विक स्तर पर हंसी का पात्र बना दिया है। उन्होंने और उनके अक्षम मंत्रियों ने मिलकर एक सार्वजनिक समाहोर को एक निजी कार्यक्रम में बदल दिया। उनकी हरकतों ने स्टेडियम में अराजकता को जन्म दिया।"

अधिकारी ने इसे वैश्विक मंच पर भारत और कोलकाता का अपमान बताते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माफी मांगना और चतुराई से सारा दोष किसी और पर डाल देना या किसी को बलि का बकरा बना देना टीएमसी सरकार की अक्षमता को नहीं छिपा पाएगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम के दौरान दिखी प्रशासनिक अक्षमता और नागरिकों के सार्वजनिक अपमान की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया कि यह स्टेडियम सार्वजनिक आयोजनों के लिए है। लेकिन इसे राजनीति के वीआईपी कल्चर के लिए एक निजी दरबार में बदल दिया गया। इसकी वजह से पैसे देकर और महंगे टिकट लेकर अपने पसंदीदा सितारे को देखने आए लोगों को हताशा के सिवाय कुछ नहीं मिला। जो कुछ वहां हुआ वह प्रशासनिक अक्षमता के अलावा, नागरिकों के सार्वजनिक अपमान और बेलगाम राजनीतिक विशेषाधिकार का घिनौना प्रदर्शन था और कानून के शासन पर सीधा हमला था।"

आपको बता दें कि भारत दौरे पर आए फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मैसी का सबसे पहला कार्यक्रम कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में ही था। इस कार्यक्रम के लिए लोगों ने हजारों रुपए के टिकट खरीदे और अपने पसंदीदा फुटबॉल सितारे की एक झलक पाने के लिए खचाखच भरे स्टेडियम में पहुंचे। हालांकि, उनकी यह हसरत उस समय हताशा में बदल गई, जब मैसी केवल 15 मिनट बाद ही स्टेडियम से चले गए। इसके बाद गुस्साए प्रशंसकों ने पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। उन्होंने आयोजकों पर आरोप लगाया कि पहले बताया गया था कि कार्यक्रम लगभग 45 मिनट का होगा, लेकिन मैसी 15 मिनट में ही चले गए और जितने भी समय वह ग्राउंड पर रहे, टीएमसी नेताओं और वीआईपी लोगों के परिवारों ने ही उन्हें घेरे रखा।

 

admin

Related Posts

ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल! विधायकों की गैरमौजूदगी से बढ़ी टेंशन

कलकत्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सबकुछ ठीक नहीं है। कई विधायक और सांसद नाराज बताए जा रहे हैं। इसको बल…

राहुल गांधी की रणनीति पर पड़ा असर, नतीजों के बाद सरकार ने दो बड़े प्रोजेक्ट पर बढ़ाए कदम

नई दिल्ली लोकसभा में परिसीमन विधेयक पर झटका लगने के बाद केंद्र सरकार ने अब नई रणनीति के साथ वापसी की तैयारी शुरू कर दी है. हालिया विधानसभा चुनावों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना