चिकित्सा मंत्री ने घटना स्थल पर जाकर लिया जायजा, राजस्थान-जयपुर के एसएमएस अस्पताल के आयुष्मान टॉवर में लगी आग

जयपुर।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन आयुष्मान टॉवर में आग लगने की सूचना पर आयुष्मान टॉवर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।

खींवसर ने आयुष्मान टॉवर में घटना स्थल पर पहुंचकर आगजनी की स्थिति को देखा और अधिकारियों से आग लगने के कारण एवं वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.दीपक माहेश्वरी ने बताया कि निर्माणाधीन परिसर में काम आ रही सामग्री के पैकिंग मैटेरियल एवं कचरे आदि में वैल्डिंग के कार्य के दौरान चिंगारी से आग लग गई थी, जिसे तुरंत ही बुझा दिया गया था। आग से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। चिकित्सा मंत्री ने वस्तु स्थिति का अवलोकन करने के बाद निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान सावधानी एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आयुष्मान टॉवर के निर्माण में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

admin

Related Posts

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नया SOP, अब लेपर्ड को पकड़ना पहली प्राथमिकता

जयपुर  राजस्थान में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के बीच राज्य वन विभाग ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी लेपर्ड को 'आदमखोर' घोषित कर उसे…

हरियाणा में कपास संकट: कीट और लागत के डर से किसानों ने बदला फसल रुख

 ढिगावा मंडी  हरियाणा में कपास की खेती करने में किसान रूचि नहीं दिखा रहे हैं। मार्केट में अच्छा भाव मिलने के बावजूद भी किसानों का कपास से मोह भंग हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस