मध्यप्रदेश में एमबी पावर की 1600 मेगावाट विस्तार योजना को मिला स्थानीय समर्थन

अनुपपुर

एमबी पावर (मध्यप्रदेश) लिमिटेड की प्रस्तावित 1600 मेगावाट ताप विद्युत विस्तार परियोजना को उस समय महत्वपूर्ण गति मिली, जब मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित अनिवार्य जनसुनवाई का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के दिशा-निर्देशों के तहत यह जनसुनवाई आयोजित की गई थी, जिसमें दो अतिरिक्त 800 मेगावाट इकाइयों के निर्माण का प्रस्ताव स्थानीय हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनसुनवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहडोल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री मुकेश श्रीवास्तव एवं अनुपपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप पांडे उपस्थित रहे।

यह जनसुनवाई शासकीय महाविद्यालय, लहरपुर में आयोजित की गई, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कई ग्रामीणों ने परियोजना के प्रति सशर्त समर्थन जताया। जहां एक ओर रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास में संयंत्र की भूमिका को सराहा गया, वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को लेकर जागरूकता भी सामने आई।

स्थानीय लोगों ने उत्सर्जन में संभावित वृद्धि, जल स्रोतों के उपयोग और निगरानी तंत्र की पारदर्शिता को लेकर कंपनी से सवाल पूछे। इन बिंदुओं पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने पर्यावरणीय मानकों के सख्त पालन का आश्वासन दोहराया और स्वास्थ्य, शिक्षा व कौशल विकास में निवेश की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
वहीं स्थानीय वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों ने मौजूदा थर्मल पावर प्लांट में 2×800 MW के कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के वृद्धि के लिए अपने समर्थन  की बात कही, इन प्रतिनिधियों में विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीजेपी वरिष्ठ नेता श्री अनिल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य, श्री भूपेंद्र सिंह, बीजेपी नेता श्री जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद जैतहरी अध्यक्ष श्री राम अग्रवाल, नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष एवं बीजेपी नेता श्री रवि राठौर शामिल थे।
पर्यवेक्षकों ने यह विशेष रूप से नोट किया कि अब ग्रामीण समुदाय के लिए सूचित भागीदारी कर रहे हैं और उत्तरदायित्व की भी अपेक्षा कर रहे हैं। जैसे-जैसे परियोजना आगे बढ़ेगी, उसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी किस हद तक अपने विकासात्मक लक्ष्यों को टिकाऊ और समावेशी विकास के साथ संतुलित कर पाती है।

  • admin

    Related Posts

    भोपाल में नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी, सुसाइड की वजह तलाश रही पुलिस

    भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आईपीएस अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी ने खुदकुशी कर ली. यह दिल दहला देने वाला हबीबगंज थाने क्षेत्र में चार इमली स्थित…

    सिंहस्थ 2028 को भव्य बनाने की तैयारी, श्रद्धालुओं को मिलेगा शिप्रा स्नान का पुण्य लाभ

    सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरिमामय रहा शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का समापन समारोह सुगम संगीत संध्या में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 4 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला