लखीमपुर में गैस सिलेंडरों की महाचोरी, पुलिस के लिए चोरों को पकड़ना बनी बड़ी चुनौती

लिखिमपुर
एलपीजी की किल्लत के बीच लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। यहां चोरों ने गैस एजेंसी के गोदाम की दीवार काटकर 108 सिलिंडर चोरी कर लिए। शनिवार सुबह जब कर्मचारी गोदाम पर पहुंचे तो सिलिंडर गायब देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करुणा गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाया और यहां से 108 एलपीजी सिलिंडर पार कर दिए। गैस एजेंसी संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।  

गांव राजापुर बेनी मोहम्मदी निवासी अमिष सिंह की पत्नी करुणा सिंह के नाम से मोहल्ला सिंघहिया दुधवा रोड स्थित गैस एजेंसी है, जिसका गोदाम मकनपुर रोड पर स्थित है। शुक्रवार की रात चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया और दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। शातिर चोरों ने गोदाम से 108 सिलिंडर चोरी कर लिए। एजेंसी संचालक के मुताबिक चोरी हुए सिलिंडरों में 98 भरे हुए और 10 खाली थे।

घटना की जानकारी शनिवार की सुबह करीब सात बजे हुई। जब गोदाम कर्मचारी रितेश कुमार वहां पहुंचे। गोदाम की दीवार टूटी देख कर्मचारी के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना करुणा सिंह को दी। करुणा सिंह ने पलिया कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जिले में है एलपीजी की किल्लत
जिले में बीते कई दिनों से एलपीजी की किल्लत है, जिससे सिलिंडरों की कालाबाजारी बढ़ गई है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडरों की चोरी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। चोरों ने करुणा गैस एजेंसी के गोदाम की न सिर्फ दीवार तोड़ी बल्कि गेट भी तोड़ दिया। चोर 108 सिलिंडर ले गए हैं जो किसी वाहन बगैर जा पाना संभव नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है।

पुलिस के लिए बढ़ी चुनौती
एक तरफ आम जनता रसोई गैस की आपूर्ति के लिए परेशान है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की बड़ी चोरी ने पुलिस और गैस डीलर्स की नींद उड़ा दी है। फिलहाल करुणा सिंह ने कोतवाली पलिया में तहरीर देकर सिलिंडरों की जल्द बरामदगी की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस सिलिंडर चोर गिरोह का भंडाफोड़ कब तक कर पाती है। पलिया सीओ जितेंद्र परिहार ने बताया कि घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

 

admin

Related Posts

चालू वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 63,700 जल गुणवत्ता नमूनों का परीक्षण पूरा

लखनऊ, 28 मई: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत फील्ड टेस्टिंग किट (एफटीके) अभियान को महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन का बड़ा जरिया बना दिया है।…

लू से बचाव के लिए योगी सरकार सतर्क, बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष फोकस

लखनऊ उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और हीट वेव के खतरे को देखते हुए सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा