क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैप $3.62 ट्रिलियन पहुंचा, दुनिया की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट से निकली आगे

नई दिल्ली

 क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में हाल के दिनों में काफी तेजी आई है। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में काफी तेजी आई है और इनका मार्केट कैप 3.62 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। पिछले एक साल में यह दोगुना से भी अधिक बढ़ गया है। क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैप दुनिया की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट से आगे निकल गया है। माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 3.085 ट्रिलियन डॉलर है। मार्केट कैप के मामले में अब केवल ऐपल ही क्रिप्टोकरेंसीज से आगे रह गई है। आईफोन बनाने वाली इस कंपनी का मार्केट कैप 3.548 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है।

जनवरी 2015 में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैप $0.004 ट्रिलियन था जो अगले साल जनवरी 2016 में $0.007 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। जनवरी 2017 में यह $0.017 ट्रिलियन था और जनवरी 2018 में $0.7 ट्रिलियन पहुंचा। जनवरी 2019 में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैप $0.12 ट्रिलियन और जनवरी 2020 में $0.25 ट्रिलियन पहुंच गया। जनवरी 2021 में पहली बार इसने $1 ट्रिलियन का आंकड़ा छुआ और फिर एक साल में ही $2 ट्रिलियन हो गया। इसके बाद इसमें गिरावट आई और जनवरी 2023 में यह $1 ट्रिलियन रह गया। जनवरी 2024 में यह $1.75 ट्रिलियन और जनवरी 2025 में $3.62 ट्रिलियन पहुंच गया। इसमें बिटकॉइन की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।

सोना है नंबर 1
वैसे दुनिया की टॉप एसेट्स की लिस्ट में गोल्ड पहले नंबर पर है। पिछले साल सोने की कीमत में काफी उछाल देखने को मिली। दुनिया के कई हिस्सों में जारी तनाव और केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई खरीदारी के कारण सोने की चमक बढ़ी। इससे दुनिया में गोल्ड का मार्केट कैप $18.4 ट्रिलियन पहुंच गया। दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे लोकप्रिय और सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन बिटकॉइन का मार्केट कैप $1.868 ट्रिलियन और सिल्वर का मार्केट कैप $1.766 ट्रिलियन है।

  • admin

    Related Posts

    नई दिल्ली: मौसम, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपडेट्स पर नजर

    नई दिल्ली आज मई का आखिरी दिन है और कल से तमाम बड़े फाइनेंशियल बदलावों के साथ जून का महीना शुरू होने जा रहा है, जो पहली तारीख से ही…

    31 मई को LPG रेट स्थिर, पटना में सबसे महंगा सिलेंडर ₹1002

    नई दिल्ली एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 31 मई को कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। ईरान युद्ध की वजह से एलपीजी सिलेंडर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 3 views
    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका