6 नवंबर से आरंभ मार्गशीर्ष मास — जानिए धार्मिक मान्यताएँ और खास नियम

मार्गशीर्ष मास को अग्रहायण और अगहन मास का महीना भी कहते हैं. यह हिंदू पंचांग का नौवें महीना होता है, जिसका नाम पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की स्थिति के कारण ‘मृगशीर्ष’ नक्षत्र से लिया गया है. धर्म शास्त्रों में मार्गशीर्ष मास को सर्वाधिक पवित्र महीना माना गया है. मान्यता है कि इसी महीने से सतयुग की शुरुआत मानी जाती है. इस लेख में आपको बताते हैं कि यह महीना इतना शुभ क्यों माना जाता है और कब से कब तक चलेगा.

मार्गशीर्ष महीना शुभ क्यों माना जाता है?

मार्गशीर्ष के महीने में भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस महीने को “मार्गशीर्ष” इसलिए कहा जाता है, क्योंकि भगवान कृष्ण ने स्वयं इसे महीनों में सबसे श्रेष्ठ बताया है. इसी वजह से यह महीना भगवान कृष्ण की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित माना जाता है.

मार्गशीर्ष महीना कब से कब तक है?

मार्गशीर्ष मास की शुरुआत कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन से हो जाती है. पंचांग के मुताबिक, मार्गशीर्ष का महीना 6 नवंबर 2025 से शुरू होगा और इसका समापन 4 दिसंबर 2025 को हो जाएगा.

मार्गशीर्ष माह में क्या करना चाहिए?

मार्गशीर्ष मास में विष्णुसहस्त्र नाम, भगवतगीता और गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना चाहिए. इसके अलावा, मार्गशीर्ष मास के दौरान भगवान कृष्ण, श्रीहरि और देवी लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है. इस माह में स्नान करने के बाद ब्राह्मण के माध्यम से पितृ तर्पण और पितृ पूजा करनी चाहिए.

मार्गशीर्ष महीने में क्या नहीं करना चाहिए

मार्गशीर्ष महीने में तामसिक भोजन (मांस-मदिरा) नहीं करना चाहिए और गुस्सा, आलस, छल-कपट और ईर्ष्या जैसे दुर्गुणों से दूर रहना चाहिए. इसके अलावा, गुरुजनों, माता-पिता या बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए और किसी को भी कटु वचन नहीं बोलने चाहिए. मार्गशीर्ष मास में सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोंछा और नाखून काटना भी वर्जित है.

मार्गशीर्ष महीने में क्या नहीं खाना चाहिए?

मार्गशीर्ष महीने में तामसिक भोजन (जैसे मांसाहार, प्याज, लहसुन) नहीं खाना चाहिए और जीरे का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, अगहन मास में बासी भोजन और कुछ सब्जियों जैसे बैंगन, मूली आदि से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है. इस महीने के दौरान सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए.

admin

Related Posts

26 मई का दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

मेष पिछले कुछ समय से आप जिस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, उसका क्रेडिट आखिरकार आपको मिलने वाला है। कानूनी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का फैसला…

सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव