एम्स नागपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली कई भर्ती, एज लिमिट58 साल, सैलरी 2 लाख

नागपुर

 मेडिकल की पढ़ाई के बाद एम्स में सरकारी नौकरी करने का सपना लाखों युवा देखते हैं, लेकिन आप इसे हकीकत में बदल सकते हैं। जी हां, एम्स नागपुर ने प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस डायरेक्ट रीक्रूटमेंट के लिए 17 मई से ही आवेदन जारी हैं, जिसकी अब आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। 16 जून 2025 तक अभ्यर्थी इस फैकल्टी भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर मंथली सैलरी भी दमदार है।
AIIMS Lecturer Vacancy 2025: पद की डिटेल्स

एम्स नागपुर ने यह नई भर्ती ग्रुप A फैकल्टी के लिए शुरू की है। जिसमें अभ्यर्थी कार्डियोलॉजी, डर्मिटोलॉजी, ईएनटी, जनरल सर्जरी, रेडियो डायग्नोसिस समेत कुल 28 विषयों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकली हैं? यह डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं।

पद का नाम    वैकेंसी
प्रोफेसर    11
एडिशनल प्रोफेसर    11
एसोसिएट प्रोफेसर    18
असिस्टेंट प्रोफेसर    18
कुल    58

योग्यता

एम्स नागपुर की इस लेटेस्ट भर्ती में सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। प्रोफेसर के पद पर MBBS/पोस्ट ग्रेजुएशन MD या MS के साथ करीब 14 साल टीचिंग एक्सपीरियंस होना चाहिए। एडिशनल प्रोफेसर के लिए 10 साल का अनुभव, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 6 साल का अनुभव और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 3 साल का टीचिंग अनुभव होना चाहिए। योग्यता संबंधित डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

योग्यता

    आयुसीमा- एज लिमिट भी सभी पदों के लिए अलग-अलग है। प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर पद अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 58 वर्ष से ऊपर नहीं होनी चाहिए। इसी तरह एसोसिएट प्रोफएसर/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष से ऊपर के अभ्यर्थी अयोग्य होंगे। हालांकि आरक्षित वर्गों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।

    सैलरी- प्रोफेसर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 168900-220200 रुपये, एडिशनल प्रोफेसर को 148200-211400 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर 138300-209200 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर 101500-209200 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। वेतन के साथ उम्मीदवारों को भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। कॉन्ट्रैक्चुअल प्रोफेसर कंसल्टेंट को 2,20,000/- और एडिशनल प्रोफेसर कंसल्टेंट को 2,00,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

    आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 2000 रुपये एप्लीकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। वहीं एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 500 रुपये है। पेमेंट का लिंक एम्स नागपुर वैकेंसी पेज पर उपलब्ध है।

    रिक्रूटमेंट मोड- डायरेक्ट रिक्रूटमेंट, डेप्यूटेशन बेस, कॉन्ट्रेक्ट बेस (रिटायर्ड फैकल्टी) अभ्यर्थी वैकेंसी की उलब्धता के आधार पर किसी भी मोड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती मेडिकल भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

admin

Related Posts

MP बोर्ड अपडेट: 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से होंगी शुरू

 भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य शिक्षा केंद्र ने साफ किया है कि इस साल…

NIFT 2026 Exam: एडमिट कार्ड हुआ जारी, 8 फरवरी को एंट्रेंस टेस्ट

नई दिल्ली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NIFTEE 2026 (स्टेज-1) प्रवेश परीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें