मनोज बाजपेयी की उत्तराखंड की जमीन पर कसेगा कानूनी श‍िकंजा

मुंबई

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी सुर्खियों में छा गए हैं। उन्होंने उत्तराखंड में जो करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी थी, वह राज्य के भू-कानून के मानकों के मुताबिक नहीं, जिस कारण अब सरकार कोई सख्त कदम उठा सकती है। बताया जा रहा है कि वहां की जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा न हो, इसके लिए राज्य सरकार कोई कानून बनाने के बारे में भी सोच रही है।

दरअसल, साल 2021 में मनोज बाजपेयी ने लमगड़ा ब्लॉग में जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत करोड़ों में थी। लेकिन अब उसकी जांच हुई तो पता चला है कि वह भू-कानून से बाहर है। अब जिला प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह का एक्शन लेने से पहले कोर्ट और सरकार की इजाजत लेना जरूरी होगा। खबर ये भी है कि उत्तराखंड सरकार पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक्टर ने जो जमीन ली है, जितने एरिया में उनका मालिकाना हक है, वह जमीन के नियमों का पालन कर रहे है या नहीं।

मनोज बाजपेयी ने क्यों खरीदी थी जमीन?
बता दें कि 'फैमिली मैन' एक्टर ने 2021 में मेडिटेशन और योग सेंटर के डेवलेपमेंट के लिए कपकोट में करीब 2,160 वर्ग फीट की जमीन खरीदी थी। लेकिन लोकल लोगों का कहना है कि तीन साल बीत गए हैं लेकिन अब तक इस जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है। यह जस की तस पड़ी हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने 27 सितंबर को आदेश जारी कर कहा था कि बाहरी लोग निकाय क्षेत्र में 250 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन बिना इजाज के नहीं खरीद सकेंगे। इस पर बैन लगाया जाएगा।

मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म और वेब सीरीज
बता दें कि मनोज बाजयेपी जल्द ही 'फैमिली मैन 3' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह शेखर कपूर के साथ फिल्म 'मासूम' की शूटिंग करेंगे। उनके साथ शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह भी होंगे। आखिरी बार उन्हें 'जोरम' और 'भैया जी' में देखा गया था। उनकी वेब सीरीज 'किलर सूप' भी इसी साल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। और 'साइलेंस 2' जी5 पर आई थी।

  • admin

    Related Posts

    अक्षय कुमार की वॉर फिल्म ‘गोरखा’ बंद, फैंस की उम्मीदों को झटका

    अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक उदास कर देने वाली खबर सामने आई है. लंबे समय से जिस वॉर ड्रामा 'गोरखा' का इंतजार किया जा रहा था, उसे लेकर…

    केटी पेरी पर गंभीर आरोप, टॉम क्रूज का नया लुक और कान्ये वेस्ट का शो टला

    हॉलीवुड की दुनिया से तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां सिंगर-सॉन्‍गराइटर केटी पेरी के ख‍िलाफ ऑस्‍ट्रैलिया में यौन उत्‍पीड़न मामले की जांच शुरू हो गई है, वहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

    चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 1 views
    चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश