मनीषा कायंदे ने कहा- सिद्धिविनायक मंदिर ने ड्रेस कोड लागू कर अच्छा किया

मुंबई
सिद्धिविनायक मंदिर द्वारा ड्रेस कोड लागू करने के फैसले को शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने सही बताया है। उन्होंने कहा कि जैसे हम किसी पार्टी में जाते हैं तो पार्टी ड्रेस कोड का पालन करते हैं ठीक उसी तरह धार्मिक स्थान पर जाते वक्त हमें ड्रेस कोड का ध्यान रखना चाहिए।

शिवसेना नेता ने कहा, "हमारे देश भर के विभिन्न मंदिरों में लंबे समय से ड्रेस कोड लागू है। यदि आप किसी दक्षिण भारतीय मंदिर में जाते हैं, तो वहां ये नियम लोग फॉलो करते हैं। ऐसा अभी नहीं हुआ है, बल्कि पिछले 50 वर्षों से ड्रेस कोड का पालन किया जा रहा है। इसी तरह, मंदिरों और यहां तक कि मस्जिदों सहित कई स्थानों पर ड्रेस कोड का पालन किया जाता है।"

कायंदे ने आधुनिक युग में कुछ नियमों का पालन करने की वकालत करते हुए आगे कहा, "जैसे-जैसे आधुनिकीकरण और वैश्वीकरण की ओर हम लोग बढ़ रहे हैं, तो लोगों के दृष्टिकोण में बदलाव देखने को मिल रहा है। वे अब ड्रेस कोड का पालन नहीं करते हैं। जिस तरह से हम किसी पार्टी में जाते हैं, तो पार्टी ड्रेस कोड का पालन करते हैं, इसी तरह जब हम किसी भी धार्मिक स्थान पर जाते हैं, तो हमें ड्रेस कोड का ध्यान रखना चाहिए। मंदिर पवित्र स्थान है, स्वाभाविक रूप से वहां कुछ ड्रेस कोड होना चाहिए।"

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बुर्के पर दिए गए बयान का कायंदे ने समर्थन किया। उन्होंने कहा, "किसी की पहचान उसके आधार कार्ड-वोटर कार्ड से मिलाने के लिए चेहरा देखना जरूरी होता है। इस दौरान जब बुर्का होता है, तो मुश्किल आती है। मैं समझती हूं कि नितेश राणे ने जो बयान दिया है, वह ठीक है, मैं समर्थन करती हूं।"

नितेश राणे ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान पाबंदी को लेकर बयान दिया है, जिसके बाद से महाराष्ट्र की सियासत तेज हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच आरोप-प्रत्यारोप पर उन्होंने कहा, "मैं पहले ही कह चुकी हूं कि इंडिया ब्लॉक गठबंधन टूट चुका है, सिर्फ इसकी घोषणा होना बाकी है। ये लोग स्वार्थ के कारण एक दूसरे से जुड़े हुए थे।"

 

  • admin

    Related Posts

    अमेरिका को दो दशक में पहला बड़ा झटका, ईरान ने किया हमला; 13 सैनिक मारे गए

    वाशिंगटन/ तेहरान  ईरान युद्ध में अमेरिका को जो झटका लगा है वैसा झटका पिछले दो दशक में कभी नहीं लगा। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी वायुसेना को…

    पाकिस्तान की उम्मीदों को लगा करारा झटका, ईरान ने इस्लामाबाद में बैठक से किया साफ इनकार

    इस्लामाबाद पाकिस्तान द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम कराने के प्रयास पूरी तरह विफल हो गए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को मध्यस्थों का हवाला देते हुए यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

    मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?