शाहरुख को धमकी देने वाला गिरफ्तार,धमकी में कहा था- 50 लाख दो वरना जान से मार दूंगा, कोर्ट में होगी पेशी

मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद इंडस्ट्री और फैन्स शॉक रह गए थे. पुलिस ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी और रायपुर के एक व्यक्ति फैजान खान से इस मामले में पूछताछ की जा रही थी. अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है. पुलिस ने कथित रूप से मंगलवार सुबह फैजान खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.

कोर्ट में होगी फैजान खान की पेशी
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने फैजान खान को रायपुर, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में सुबह तड़के मुंबई पुलिस, फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ रायपुर पहुंची. फैजान को मंगलवार सुबह 11 बजे ही कोर्ट में पेश किया जाएगा.

फैजान ने कहा था कि वो 14 नवंबर को, बांद्रा पुलिस में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई आएगा. हालांकि, उसके परिचितों ने बताया कि उसे पिछले दो दिनों से कई धमकियां मिल रही थीं इसलिए उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखा था कि सुरक्षा कारणों से वह फिजिकली नहीं बल्कि ऑडियो-वीडियो माध्यम से उनके सामने पेश होना चाहता है. फैजान खान की गिरफ्तारी CSP अजय सिंह ने की है और इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस को दे दी गई है.

फैजान खान से की जा रही थी पूछताछ
शाहरुख को धमकी मिलने के बाद मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस को कॉल ट्रेस करने पर पता चला था कि ये कॉल रायपुर से किया गया है. जिस नंबर से कॉल किया गया था वो फैजान खान नाम के एक व्यक्ति का निकला जिससे रायपुर में पुलिस ने पूछताछ की. फैजान ने कहा था कि उसका फोन 5 दिन पहले, 2 नवंबर को ही चोरी हो चुका है.

शाहरुख को मिली थी जान से मारने की धमकी
5 नवंबर को, दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर बांद्रा पुलिस को शाहरुख खान के नाम एक धमकी भरा कॉल आया था. फोन करने वाले ने कहा, 'शाहरुख खान मन्नत बैंड स्टेंड वाला है ना… अगर उसने मुझे 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसे मार डालूंगा.' जब पुलिस ने कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी तो जवाब मिला, 'ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है… अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो.'

admin

Related Posts

अक्षय कुमार की वॉर फिल्म ‘गोरखा’ बंद, फैंस की उम्मीदों को झटका

अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक उदास कर देने वाली खबर सामने आई है. लंबे समय से जिस वॉर ड्रामा 'गोरखा' का इंतजार किया जा रहा था, उसे लेकर…

केटी पेरी पर गंभीर आरोप, टॉम क्रूज का नया लुक और कान्ये वेस्ट का शो टला

हॉलीवुड की दुनिया से तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां सिंगर-सॉन्‍गराइटर केटी पेरी के ख‍िलाफ ऑस्‍ट्रैलिया में यौन उत्‍पीड़न मामले की जांच शुरू हो गई है, वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 5 views
मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 3 views
चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 4 views
रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 4 views
जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 4 views
नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 1 views
चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश