सुपरनोवा की 45वीं मंजिल पर फायर सिस्टम की बड़ी परीक्षा सफल

नोएडा

दिल्ली से सटे नोएडा में तेजी से बढ़ रही हाईराइज बिल्डिंग्स में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए फायर विभाग लगातार नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में काम कर रहा है. इसी क्रम में नोएडा में कम्प्रेश्ड एयर फोम (CAF) आधारित हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल का सफल ट्रायल किया गया.

यह ट्रायल दिल्ली NCR की सबसे ऊंची बिल्डिंग सुपरनोवा की 45वीं मंजिल पर किया गया है, जहां इस अत्याधुनिक व्हीकल की क्षमता को परखा गया. ट्रायल के दौरान यह देखा गया कि यह वाहन तकरीबन 300 मीटर की ऊंचाई तक आसानी से पानी और फोम पहुंचाने में सक्षम है, जिससे ऊंची इमारतों में लगी आग पर तेजी से काबू पाया जा सकता है.

अधिकारियों के अनुसार, इस तकनीक में पानी और कंप्रेस्ड एयर को मिलाकर एक विशेष प्रकार का फोम तैयार किया जाता है. यह फोम आग बुझाने में अधिक प्रभावी होता है और 100 मंजिल तक की ऊंचाई पर लगी आग को भी नियंत्रित करने की क्षमता रखता है.

इस हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल की एक बड़ी खासियत यह भी है कि इसके जरिए अग्निशमन कर्मियों को इमारत के अंदर जाकर आग बुझाने में काफी सहायता मिलती है, जिससे रिस्क कम होता है और रेस्क्यू ऑपरेशन अधिक सुरक्षित बनता है.

ट्रायल के दौरान डीजी फायर सुजीत पांडे भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने इस तकनीक को हाईराइज इमारतों के लिए बेहद उपयोगी बताया.

DG फायर ने कहा कि इस तरह की आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत किया जा सकेगा.

admin

Related Posts

विधायी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान पर अनिल गोयल को सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार मिला

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा ने 18 वर्षों के बाद सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके लिए गठित चयन समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की…

AAP ने दिल्ली में भाजपा को दिया बिना लड़े जीत का अवसर, क्या थी वजह?

नई दिल्ली दिल्ली की सत्ता गंवा देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) राजधानी की 'छोटी सरकार' यानि दिल्ली नगर निगम (MCD) से भी दूर हो चुकी है। पिछले एमसीडी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIFA रीसेल मार्केट में वर्ल्ड कप फाइनल टिकटों के दाम आसमान पर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 3 views
FIFA रीसेल मार्केट में वर्ल्ड कप फाइनल टिकटों के दाम आसमान पर

मुस्तफिजुर रहमान PSL 2026 में नहीं खेलेंगे, बांग्लादेश ने NOC वापस लिया

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
मुस्तफिजुर रहमान PSL 2026 में नहीं खेलेंगे, बांग्लादेश ने NOC वापस लिया

SRH की चुनौती के सामने राजस्थान रॉयल्स की घरेलू परीक्षा

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 1 views
SRH की चुनौती के सामने राजस्थान रॉयल्स की घरेलू परीक्षा

दिल्ली की वापसी या पंजाब की बादशाहत, आज के मुकाबले पर नजर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 1 views
दिल्ली की वापसी या पंजाब की बादशाहत, आज के मुकाबले पर नजर

बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 3 views
जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल