सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता: मणिपुर से दो महिला उग्रवादियों सहित 7 गिरफ्तार, हथियार बरामद

इंफाल
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जिलों से सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिला कैडर भी शामिल हैं। गिरफ्तार आतंकी महिलाओं के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) और पीपल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपाक (पीआरईपीएके) के पांच आतंकवादियों को इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर जिले में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य की सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के मोइरांगकांपू सजेब माखा लेइकाई इलाके से यूएनएलएफ (कोइरेंग गुट) की दो सक्रिय महिला कैडरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान इंफाल पूर्व जिले की ताखेलंबम सनाथोई चानू उर्फ ​​लोइंगकपी उर्फ ​​सनाथोई (19) और कोंगब्रैलाकपम रामेश्वरी देवी उर्फ ​​लैंगलेन उर्फ ​​बेम्मा उर्फ ​​बुचू (19) के रूप में हुई है। उनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।
मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले के पोरोमपत पंगल लेइराक इलाके से एक ड्रग डीलर बेसैमायुम याइबी (47) को गिरफ्तार किया। उसके पास से सात साबुन के डिब्बों में छिपाई गई हेरोइन जब्त की गई। ड्रग्स की अनुमानित कीमत 16 लाख रुपए थी। सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए। बरामद हथियारों और गोला-बारूद में एक एसएलआर, स्थानीय रूप से बनी बोल्ट एक्शन स्नाइपर राइफल, एक डबल-बैरल बोल्ट राइफल, एक सिंगल-बैरल बोल्ट राइफल, एक स्थानीय रूप से बनी पिस्तौल और एक 36 एचई हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।
सुरक्षा बल आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई जारी रखे हुए हैं, जिसमें जिलों में सीमावर्ती, मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
मणिपुर में घाटी और पहाड़ी दोनों जिलों में कुल 113 नाके/चेकप्वाइंट स्थापित किए गए हैं ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा, "बिना किसी आधार वाले वीडियो या ऑडियो क्लिप के सर्कुलेशन की सच्चाई सेंट्रल कंट्रोल रूम से कन्फर्म की जा सकती है। सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट अपलोड करने और सर्कुलेट करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

admin

Related Posts

पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ पर वार, बकरीद से पहले कई बांग्लादेशी वापस भेजे गए

कलकत्ता एक ओर जहां पूरे देश में बकरीद की तैयारियां जोरों पर हैं तो दूसरी ओर बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों में हलचल मची हुई है. कई स्टेट बॉर्डर के पॉइंट्स…

दिल्ली में PM मोदी और थलपति विजय की मुलाकात, 12 साल बाद साथ दिखे दोनों नेता

 नई दिल्ली तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, जोसेफ विजय अपनी कुर्सी संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं. इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां