मिर्जापुर में बड़ा हादसा,तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, मौके पर 10 की मौत, मची चीख पुकार

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कछवा थाना क्षेत्र के कटका पडाव के पास ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 10 मजदूरों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सारे मजदूर वाराणसी के रहने वाले थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 13 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर औराई के तिवरी गांव से ढलाई कर वापस वाराणसी लौट रहे थे। यह हादसा करीब रात 12.30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। इस हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुटे। सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-प्रयागराज हाइवे को जाम कर दिया। प्रशासन गुस्साए लोगों को मनाने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है।

ट्रक ने पहले बाइक को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने पहले तो बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक का कंट्रोल खो गया और ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे के बाद में ट्रॉली उछलकर नाले में जा गिरी। वहीं, ट्रक भी नाले में जाकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग सभी को बचाने में जुट गए।

सीओ अमर सिंह ने जानकारी दी कि रात करीब 12.30 बजे पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया गया और हादसे में घायल लोगों को वाराणसी में रेफर कर दिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भी भेजा गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एसपी अभिनंदन ने बताया कि ट्रक ने टैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया। ट्रक का चालक मौके से भाग गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने यह भी बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

admin

Related Posts

दिल दहला देने वाली वारदात में चार बच्चों की हत्या के बाद अब जांच में नए खुलासों की उम्मीद

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मीरानपुर में चार सगे भाई-बहनों की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में रविवार को नया मोड़ सामने आ…

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, यूपी में 5 दिन बारिश-आंधी का अनुमान; IMD ने जारी किया अलर्ट

उतर प्रदेश उत्तर भारत में कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में तेज बारिश से मौसम बदला हुआ नजर आ रहा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह