खरगोन में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 27 घायल

 खरगोन
खरगोन जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के जामगेट पर बुधवार को रात 8 बजे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इसमें 27 लोग घायल हुए हैं। मामले में एसपी धर्मराज मीना मौके पर पहुंचे। घायलों को मंडलेश्वर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार मजदूर प्याज लगाकर महू के बडगौंदा थाने के नहारखेडा गांव से अपने घर मण्डलेश्वर थाने के भुदरी और रामदड गांव लौट रहे थे। वाहन का ब्रेक फेल होने से वह पलट गया। पेट्रोलिंग कर लौट रहे एसपी धर्मराज मीना मौके पर पहुंचे।

सभी घायलों को एम्बुलेंस, प्राइवेट वाहनों और खुद के वाहन से एसपी ने मंडलेश्वर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायल खतरे बाहर हैं और इनका उपचार किया जा रहा है।

इधर… आए दिन ट्रैफिक जाम की वजह से इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हो रहे विवाद

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ते जा रहा है। इसमें अब घटनाओं के साथ ही लोगों के बीच विवाद भी होने लगे है। इसी तरह का मामला मंगलवार दोपहर को इंदौर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के सामने देखने को मिला।

ग्राम सेल्दा की और से आ रहे चार पहिया वाहन चालक और दो अज्ञात व्यक्ति का विवाद हो गया। इसमें अज्ञात व्यक्ति ने सेल्दा निवासी जियाराम पटेल के साथ मारपीट करके घायल कर दिया। विवाद देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए।
आरोपित मौके से हुआ फरार

जियाराम को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार जारी है। वहीं आरोपित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सेल्दा निवासी सुरेंद्र पटेल अपने साथी जियाराम पटेल के साथ कार से बड़वाह की और आ रहा था। ट्रैफिक के कारण कार धीरे-धीरे चल रही थी।
बोला रांग साइड चल रहे हो

तभी संतोषी माता मंदिर के समीप अचानक दो अज्ञात व्यक्ति आए और कहने लगे की रांग साइड चल रहे हो और ड्राइवर साइड के ग्लास पर घुसा मार कर तोड़ दिया। उससे बात करने के लिए कार में बेठे जियाराम पटेल बाहन निकले थे। अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट करके घायल कर दिया। इसके बाद विवाद देख मौके पर भाग गया।

प्रत्येक्षदर्शियो ने बताया कि युवक विवाद करने के बाद कार के सामने लेट गया था, कह रहा था। मुझे टक्कर मार दी। लोगों ने उसे उठाया तो वह भीड़ देख कर भाग गया। घायल जियराम पटेल ने पुलिस थाने पहुंच कर प्रकरण दर्ज करवाया है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नवग्रह शक्तिपीठ परिसर ओम…

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह