मुख्य आरोपी गिरफ्तार और तीन पहले ही पकड़े, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में जमीन रजिस्ट्री में लाखों की धोखाधड़ी

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले में जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी कर लाखों रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे आरोपी राम विलास कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मामले के तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अनिलदास महंत को आरोपी सुरेश महंत एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा मुनुन्द रोड कॉलोनी में जमीन व मकान लेने को लेकर 2022 में बात हुई थी।

जमीन को देखने गए तो आरोपियों द्वारा शुभकामना सिटी कॉलोनी के भीतर जमीन दिखाई और बोले कि वन बीएचके मकान बनाकर रजिस्ट्री कराकर देने की बात कही। जिसका कुल 900000 रुपये में सौदा तय हो चुका था। दिनांक 30 जून 2022 को रजिस्ट्री करवाई। अनिल दास महंत मकान को लोन पर खरीदना चाहता था तो आरोपी अनंदराम उर्फ नंदलाल, सुरेश, जगदीश कश्यप के द्वारा आईसीआईसीआई बैंक की बिलासपुर स्थित शाखा से संपर्क करवाया और 274000 रुपये की रकम खाते में जमा थी। जमीन के कागजात को लेकर बैंक गए, जहां पर 610000 रुपये का अनिल दास के नाम से स्वीकृत लोन की राशि के चेक को मिली भगत कर आरोपी नंदलाल उर्फ आनंदराम के खाता में लगवा दिया। इसके बाद आरोपियों ने रकम निकाल ली। कुछ दिन बाद पटवारी जमीन को देखने गया तो पता चला कि उक्त जमीन शुभकामना सिटी में न होकर पीछे तरफ खेत की भूमि है और अनिल दास को जमीन कॉलोनी के अंदर दिखाई थी। साथ ही अन्य जगह की जमीन को रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी की है। थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी नंदलाल, सुरेश महंत एवं जगदीश कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं प्रकरण में फरार आरोपी रामविलास कश्यप निवासी मुनूंद जो घटना के बाद फरार हो गया था, उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

admin

Related Posts

“जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय अपने बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनका…

ग्रामीण विकास को नई गति, मुख्यमंत्री ने RSETI के स्वरोजगार मॉडल की सराहना की

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर  जिला प्रवास के दौरान 'ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान'  (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पशु सखियों से आत्मीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह