महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा कल, राहुल नार्वेकर ने भरा नामांकन

मुंबई
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 9 दिसंबर (सोमवार) को होगा। वहीं, नामांकन की प्रक्रिया 8 दिसंबर (रविवार) से शुरू हो चुकी है।

हालांकि, विधानसभा में महायुति के संख्या बल को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुनाव होगा। राहुल नार्वेकर ने कहा कि मुझे पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर जो भी फैसले लिए जाएंगे, वो मुझे सहर्ष स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए कई मौके दिए और इस बार भी मुझे जो मौका दिया जाएगा, मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं उसी के मुताबिक काम करूंगा।

बता दें कि राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र की कोलाबा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने शनिवार को विधानसभा में पद की शपथ ली। महायुति की ढाई साल की सरकार में भी वह विधानसभा स्पीकर चुने गए थे। राहुल नार्वेकर कोलाबा में बड़े मार्जिन से जीते हैं। उन्हें कांग्रेस के हीरा नावजी देवासी के 32,504 वोटों की तुलना में 81,085 वोट मिले, जबकि 2019 में उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेता भाई जगताप को हराया था। नार्वेकर को 57,420 और भाई जगताप को 41,225 वोट मिले थे।

राहुल नार्वेकर ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत शिवसेना से की थी। इसके बाद वह 2014 में शिवसेना छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे। जून 2016 में वह विधानसभा पार्षद निर्वाचित हुए थे। उन्हें गवर्नर ने मनोनीत किया था। इसके बाद 2019 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं, 2022 में महायुति की सरकार आने के बाद भाजपा ने उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष भी बनाया था।

admin

Related Posts

चुनावी कोताही पर 7 अधिकारी सस्पेंड, बंगाल सरकार को चुनाव आयोग ने दिए कड़े निर्देश

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही चुनाव आयोग (ECI) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित…

खालिस्तानी निज्जर की जान भी थी खतरे में, निखिल गुप्ता ने अमेरिकी एजेंसी को बताया बड़ा सच

वाशिंगटन अमेरिका में एक सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने बड़े दावे किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले