महाराष्ट्र: अर्चना रोठे पर अमरावती जिले में 2 लोगों ने चाकू से हमला किया, बाएं हाथ पर तीन जगह घाव, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार प्रताप अडसाद की बहन चाकू से हमला हुआ है। इस अटैक में वह घायल हो गईं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे की यह घटना है। अर्चना रोठे पर अमरावती जिले में 2 लोगों ने चाकू से हमला किया। सोमवार को महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का आखिरी दिन था। अडसाद धामनगांव रेलवे निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और उन्हें भाजपा ने इस सीट से फिर से टिकट दिया है।

अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि अडसाद की बहन अर्चना रोठे एक कार से जा रही थीं और बीच रास्ते में रुकी थीं। आनंद के अनुसार, तभी पीछे से 2 लोग आए और सतेफल फाटा के पास उन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमले में अर्चना के बाएं हाथ पर तीन घाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की जा रही है। मौके पर जो लोग मौजूद थे, उनसे पूछताछ जारी है। हमलावर कौन थे और किस मकसद से अटैक किया गया, यह पता लगाया जा रहा है।

अनिल देशमुख पर हमला मामले में 4 के खिलाफ केस दर्ज
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) नेता अनिल देशमुख की कार पर सोमवार रात पथराव हुआ था। इस संबंध में 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अनिल देशमुख नारखेड गांव में जब एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब 8 बजे कटोल लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनसीपी (एसपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।

admin

Related Posts

7 साल बाद भारत दौरे की तैयारी में शी जिनपिंग? दिल्ली में BRICS मंच पर पुतिन संग दिख सकते हैं नजर

नई दिल्ली भारत और चीन के रिश्ते में बहुत जल्द नया मोड़ देखने को मिल सकता है. भारत-चीन लगातार अपने संबंध सुधार रहे हैं. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की…

‘राष्ट्रवादियों की सरकार बनेगी’, शुभेंदु अधिकारी के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल

कोलकाता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार राष्ट्रवादियों की सरकार होगी, और यह भारतीय परंपरा और संस्कृति को बनाए रखेगी तथा राज्य की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस