महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद तथा अन्य प्रमुख संतों ने गौतम अदाणी द्वारा महाप्रसाद वितरण की प्रशंसा की

महाकुंभ नगर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ में अदाणी समूह द्वारा किए गए सेवा कार्यों की संतों ने सराहना की है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद तथा अन्य प्रमुख संतों ने गौतम अदाणी द्वारा इस्कॉन के सहयोग से चलाए जा रहे महाप्रसाद वितरण की प्रशंसा करते हुए इसे सबसे बड़ी सेवा बताया है। इस सेवा कार्य ने अदाणी समूह के समाज के प्रति समर्पण भाव को भी उजागर किया है। उल्लेखनीय है कि अदाणी समूह द्वारा इस्कॉन के सहयोग से मेला क्षेत्र में प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोगों को महाप्रसाद वितरण किया जा रहा है, जिससे लाखों श्रद्धालु तृप्त हो रहे हैं। इसके साथ ही, गीता प्रेस के सहयोग से घर-घर आरती संग्रह और गोल्फ कार्ट सेवा से भी श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल रही है।

अदाणी समूह की यह सेवा महाकुंभ की गरिमा और महत्व को और भी बढ़ा रही है। संतों ने इस्कॉन के सहयोग से चलाए जा रहे महाप्रसाद वितरण पर अपनी राय साझा करते हुए कहा है कि अदाणी समूह द्वारा इस महाकुंभ में की जाने वाली महाप्रसाद सेवा, सबसे बड़ी सेवा है। लाखों लोगों के लिए दिन-रात भोजन की सेवा निस्संदेह प्रशंसनीय है। इस महाप्रसाद से लाखों लोग संतुष्ट हुए हैं। श्री श्री 1008 निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद महराज ने भी इन कार्यों की सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा, "अदाणी समूह द्वारा इस महाकुंभ में दी जा रही सेवा अनुकरणीय है, और यह समाज के प्रति उनके समर्पण का स्पष्ट उदाहरण है।"

अदाणी समूह और इस्कॉन मिलकर महाकुंभ मेला क्षेत्र में प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण कर रहे हैं। इस महाप्रसाद को मेला क्षेत्र में स्थित इस्कॉन की तीन रसोइयों में तैयार किया जा रहा है और इसे 40 से भी ज्यादा स्थानों पर वितरित किया जा रहा है। यह सेवा महाकुंभ मेला समाप्त होने तक जारी रहेगी।

इसके अलावा, गीता प्रेस के सहयोग से मुफ्त एक करोड़ आरती संग्रह घर-घर पहुंचाए गए हैं, और मेला क्षेत्र में गोल्फ कार्ट की सेवा से श्रद्धालुओं को स्नान में सहूलियत मिली है। अदाणी समूह का यह योगदान महाकुंभ की गरिमा को और बढ़ा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    ईरान युद्ध का असर, दिल्ली-मुंबई से पलायन कर रहे यूपी-बिहार के लोग

    चंदौली ईरान युद्ध को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है. एक तरफ जहां युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ इस…

    मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, निर्माण कार्यों में तेजी लाकर गुणवत्ता बनाए रखें

    निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता का रखें पूरा ध्यान: मुख्यमंत्री गोरखपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश बरसात पूर्व करा लें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 4 views
    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया