पहली बार एक ही दिन में 11,560 यात्रियों और 87 विमानों का आवागमन हुआ, प्रयागराज एयरपोर्ट ने बनाया नया कीर्तिमान

महाकुंभ नगर।
कुंभ 2019 में ही शुरू हुआ प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर महाकुंभ का प्रभाव देखिए, प्रयागराज एयरपोर्ट नित नए कीर्तिमान बना रहा है और स्वयं उसे तोड़ भी रहा है। एयरपोर्ट पर 10 हजार से अधिक विमानों के आवागमन का कीर्तिमान मात्र तीन दिनों में ही टूट गया। चार फरवरी को पहली बार एक ही दिन में 11,560 यात्रियों और 87 विमानों का आवागमन हुआ। इसमें 179 विशिष्ट यात्रियों को लेकर 15 चार्टर भी आए-गए। इसी तिथि पर पहली बार दिल्ली के लिए दस और मुंबई के लिए आठ विमानों का संचालन हुआ और अपने आप में यह भी एक नया कीर्तिमान है।

10 जनवरी को 106 साल के विमान सेवा इतिहास में पहली बार प्रयागराज से रात में यात्री विमान उड़ा, जबकि 15 जनवरी को 93 वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ान (लारेन पावेल विमान से भूटान गई) प्रयागराज में रवाना हुई। अब कीर्तिमान की सीढ़ी पर चार फरवरी का दिन भी अंकित हुआ।

इस दिन समय सारिणी के अनुसार 36 विमान आए, 36 विमान रवाना हुए। यह भी पहली बार हुआ है कि 72 विमानों का आवागमन समय सारिणी के अनुसार हुआ हे। जबकि नान शेड्यूल में सात चार्टर विमान आए और 12 ने उड़ान भरी। संयुक्त रूप से कुल 6006 यात्री आए और 5554 ने यहां से उड़ान भरी। प्रयागराज एयरपोर्ट से इन विमानों का संचालन इंडिगो, एलाइंस एयर, अकासा एयर, स्पाइसजेट, एयर इंडिया ने किया। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से विमानों का संचालन शुरू हो जाने से अब लगातार विमानों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

कब क्या बना कीर्तिमान
14 जनवरी : 43 विमान व 5,250 यात्री
28 जनवरी : 62 विमान व 8,378 यात्री
31 जनवरी : 62 विमान व 6,862 यात्री
एक फरवरी : 87 विमान व 10,599 यात्री
चार फरवरी : 87 विमानों व 11,560 यात्री

चार्टर विमानों का कीर्तिमान
18 जनवरी : 15 चार्टर व 119 विशिष्ट यात्री
31 जनवरी : 19 चार्टर व 101 विशिष्ट यात्री
एक फरवरी : 23 चार्टर व 153 विशिष्ट यात्री
चार फरवरी : 15 चार्टर व 179 विशिष्ट यात्री

तीन दिनों में बाहर भेजी गईं 189 विशेष ट्रेन
रेलवे ने वसंत पंचमी के लिए दो से चार फरवरी तक 189 ट्रेनों को प्रयागराज से बाहर भेजा। यह ट्रेनें वापसी की राह आसान करने के लिए चलाई गईं। सिर्फ चार फरवरी को शाम छह बजे तक कुल 37 विशेष ट्रेनें यहां से भेजी गईं। तीन दिनों में प्रयागराज जंक्शन से 95, प्रयागराज छिवकी से 20, नैनी से दो, सूबेदारगंज से 15, प्रयाग से 25, फाफामऊ से चार, रामबाग से 11 व झूंसी से 17 ट्रेनों का परिचालन किया गया।

  • admin

    Related Posts

    मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट: सड़क विस्तार से जाम समस्या के समाधान की तैयारी

    मेरठ शहर में दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप से ट्रांसपोर्ट नगर के गेट तक रैपिड रेल काॅरिडोर के कारण जाम की समस्या बनी है। इसके समाधान के लिए सड़क को…

    यूपी पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, पहली बार लागू होगा ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूला

    लखनऊ उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य में पहली बार ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म