महाकुंभ 2025 : सरकारी बसों में इन लोगों को नहीं देने होंगे पैसे, मुफ्त में होगी यात्रा

लखनऊ

महाकुंभ 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. इस बीच रोडवेज ने सामूहिक रूप से लोगों को मेले में शामिल करने के लिए या सार्वजनिक वाहनों के उपयोग को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जिसके तहत परिवहन विभाग ने एक क्षेत्र से 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को एक साथ बस से मेला स्थल भेजने पर दो लोगों के मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी.

महाकुंभ को लेकर वाराणसी मंडल से 320 बसों का संचालन किया जा रहा है. जो अलग-अलग जनपद से प्रयागराज के झूंसी तक चलेंगी. इसके बाद शटल बस से यात्रियों को मेला स्थल तक पहुंचाया जाएगा. वाराणसी मंडल के परिवहन विभाग ने वाराणसी कैंट स्थित डिपो में एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया है. जहां से यात्री यात्रा के संबंध में जानकारी ले सकते हैं. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर (8726005 897) जारी किया गया है.

बता दें कि महाकुंभ के लिए रोडवेज की ओर से कुल 7000 ग्रामीण और 350 शटल बसें चलाई जा रही हैं. मुख्य स्नान की अवधि में प्रयागराज आउटर मेला क्षेत्र में बने 8 अस्थायी बस स्टेशन से इनका संचालन होगा. इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. यात्रियों को 24 घंटे मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से सहायता मिलेगी. साथ ही रोडवेज ने भी टोल फ्री नंबर 18001802877 जारी किया है.

  • admin

    Related Posts

    यूपी सरकार का एक्शन: कई जिलों के ARTO अधिकारियों का स्थानांतरण जारी

    लखनऊ यूपी सरकार ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गाजियाबाद, कानपुर देहात और लखनऊ समेत 26 एआरटीओ का तबादला कर दिया गया है। इनमें दो प्रतीक्षारत…

    लखनऊ को मिला नया पर्यटन केंद्र: नौसेना शौर्य वाटिका में दिखेगी समुद्री शक्ति की झलक

    लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 30 मई को लखनऊ में 'नौसेना शौर्य वाटिका' का उद्घाटन किया, जो भारतीय नौसेना की वीरता और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी