मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र स्मार्ट मीटर य़ोजना का प्रभावी संचालन कर रही, अब तक 9.20 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित

भोपाल
डिजिटल इंडिया की दिशा में तेजी से बढ़ते हुए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी स्मार्ट मीटर य़ोजना का प्रभावी संचालन कर रही है। अब तक पश्चिम मप्र में 9 लाख 20 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा स्मार्ट मीटर इंदौर, उज्जैन, रतलाम में लगाए गए हैं।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक स्मार्ट मीटरों की तेजी से स्थापना हो रही है। वर्तमान में इंदौर जैसे महानगर के अलावा उज्जैन, रतलाम जैसे अन्य बड़े नगर, जिला मुख्यालयों, नपा क्षेत्रों मे बिजली उपभोक्ताओं के यहां प्राथमिकतापूर्वक निःशुल्क स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इंदौर शहर में अब तक 4 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उज्जैन शहर में करीब 82 हजार, रतलाम शहर में 81 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। वहीं देवास शहर में 55 हजार, खरगोन शहर में 44250 स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुके हैं।

रतलाम, धार, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, खंडवा, बड़वानी, आगर, बुरहानपुर क्षेत्र में अब भी स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक पश्चिम मप्र में 9.20 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इन मीटरों की स्थापना के बाद रीडिंग बिलिंग संबंधी विवादों में व्यापक कमी आई हैं, ये स्मार्ट मीटर बिजली कंपनी के "ऊर्जस" ऐप पर लाइव हैं। उपभोक्ता कहीं से भी अपने घर की "ऊर्जस" ऐप पर खपत देख सकता हैं। स्मार्ट मीटर से संबंद्ध उपभोक्ताओं की बिल भुगतान नहीं करने पर यदि बिजली बंद की जाती हैं, तो कैशलेस बिजली बिल भुगतान होने के तुरंत बाद बिजली ऑटोमेटिक चालू हो जाती है। उपभोक्ताओं को बिजली दफ्तर नहीं जाना होता, न ही किसी कर्मचारी को भुगतान रसीद दिखाने की जरूरत होती है।

 

admin

Related Posts

जबलपुर क्रूज हादसा: 24 को बचाया, 9 लापता; मुआवजे के तौर पर परिवारों को ₹4 लाख देने का ऐलान

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके…

प्री-मानसून की एंट्री इस तारीख को, एमपी में अगले 72 घंटे रहेगा आंधी-बारिश अलर्ट

ग्वालियर बीते एक सप्ताह से झुलसा रही गर्मी के बीच मौसम ने राहत की ठंडी सांस दी। हल्के बादलों और धूल भरी हवा के असर से सूरज की तपिश फीकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार