मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 घोषित कर दी, भर्ती में पोस्ट बढ़ाने पर अगले हफ्ते होगा फैसला

इंदौर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 घोषित कर दी। 31 दिसंबर को जारी अधिसूचना के अंतर्गत 158 पदों पर भर्ती की जानी है, लेकिन इससे अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं है। वह पदों को बढ़ाने की मांग उठा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों ने कहा है कि इस बार एमपीपीएससी सबसे कम पदों पर भर्ती कर रहा है। इन्हें बढ़ाने की जरूरत इसलिए है, क्योंकि परीक्षा में एक लाख से अधिक आवेदन आते हैं।

एक पद के लिए 200 के बीच मुकाबला
ऐसे में एक पद के लिए 200 अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा रहेगी, जबकि आयोग ने पहले ही विभागों को पद बढ़ाने के संबंध में मांग पत्र भेज रखा है। अगले सप्ताह होने वाली बैठक में पद बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।

आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि पदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय विभाग स्तर पर किया जाता है। इस संबंध में पहले ही इन विभागों को पत्र लिखा जा चुका है। अभी तक उन्होंने पदों को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं। विभाग ऐसे पत्र मिलने के बाद परीक्षा से पूर्व भी पद बढ़ा सकता है। पीएससी 2025 की परीक्षा 16 फरवरी को होगी।

बता दें कि आयोग ने पीएससी-2025 की अधिसूचना जारी कर 10 एसडीएम, 22 डीसीपी, एक वाणिज्यक कर अधिकारी, एक वित्त सेवा, दो सहायक संचालक जनसंपर्क, 10 अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, 65 बाल विकास परियोजना अधिकारी, पांच वाणिज्यिक कर निरीक्षक सहित 158 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे। 17 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए गए थे।

700 से ज्यादा पद भरे जाने हैं
इस बीच अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर पद बढ़ाने को लेकर अभियान छेड़ दिया है। पोस्ट के माध्यम से विभागों के रिक्त पद का जिक्र कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक वर्तमान में विभिन्न विभागों में 700 से ज्यादा पद भरे जाने हैं।

आयोग की तरफ से स्थिति स्‍पष्ट नहीं
मगर आयोग पिछले साल पीएससी 2024 की अधिसूचना महज 50 पदों पर निकाली थी। विरोध होने के बाद 60 पद बढ़ाए गए थे, फिर 110 पद किए गए। अभ्यर्थियों की मांग है कि पीएससी 2025 में भी पदों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। दिसंबर में प्रदर्शन के दौरान भी अभ्यर्थियों ने यह मुद्दा उठाया था, लेकिन आयोग की तरफ से अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

विभाग स्तर पर निर्णय
आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि पदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय विभाग स्तर पर होता है। इस संबंध में पहले ही इन विभागों को पत्र लिखा जा चुका है। अभी तक उन्होंने पदों को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं। विभाग ऐसे पत्र मिलने के बाद परीक्षा से पूर्व भी पद बढ़ा सकता है। पीएससी 2025 की परीक्षा 16 फरवरी को होगी।

admin

Related Posts

त्विषा केस में CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई: सास गिरिबाला अरेस्ट, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में होगी पेशी

नई दिल्ली.  त्विषा शर्मा डेथ केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। त्विषा की सास गिरबाला सिंह को गुरुवार को सीबीआई ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। इसके…

धार भोजशाला केस में नया मोड़, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका

धार धार भोजशाला विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका लगी है। सुप्रीम कोर्ट अब भोजशाला से जुड़ी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर सकता है। तीसरी याचिका जिब्रान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा