मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बनाये 9 नये वितरण केन्‍द्र, ग्रामीण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

भोपाल
 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार और निर्माण कार्यों को गति देने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए 9 नए वितरण केन्‍द्र बनाये हैं। इन केन्‍द्रों के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों उपभोक्‍ताओं को लाभ मिलेगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि विदिशा वृत्त के गंजबासौदा संभाग में पथरिया, आनंदपुर तथा पठारी में नया वितरण केन्‍द्र बनाया गया है। मौजूदा बगरौदा, लटेरी तथा कुरवाई वितरण केन्‍द्र यथावत कार्यरत रहेंगे।

राजगढ वृत्त के जीरापुर व ब्‍यावरा संभाग में दो नये वितरण केन्‍द्र जीरापुर-1 तथा गिंडोरहट बनाये गये हैं। यहाँ पर मौजूदा जीरापुर, सुठालिया वितरण केन्‍द्र यथावत कार्य करते रहेंगे। वहीं बैतूल वृत्त के अंतर्गत भौरा तथा चूनाहजूरी नए वितरण केन्‍द्र बनाए गए हैं, जबकि शाहपुर तथा चिचौली वितरण केन्द्र पूर्ववत कार्य करते रहेंगे। कंपनी ने रायसेन वृत्त में खरवाई तथा शिवपुरी वृत्त में सतनवाडा को नया वितरण केन्‍द्र बनाया है, जबकि रायसेन (ग्रामीण) तथा शिवपुरी (ग्रामीण) वितरण केन्‍द्र पहले की तरह कार्य करते रहेंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपेक्षा जताई है कि इन नए वितरण केन्‍द्रों से ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार आयेगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने कहा है कि नव निर्मित वितरण केन्‍द्रों से जहाँ एक ओर उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी ओर निर्बाध एवं भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति में आवश्यक सुधार होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    कृषि मंत्री कंषाना बोले: विज्ञान मेलों से सीखें नई तकनीक, बढ़ाएं किसानों की आय

    भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि किसान कल्याण वर्ष 2026में कृषि नवाचार और उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में…

    ट्रांसमिशन सिस्टम की गुणवत्ता जांचने पहुंची जायका टीम, सब स्टेशन का किया बारीकी से निरीक्षण

    एसएलडीसी और स्काडा सेंटर की प्रशंसा भोपाल जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) द्वारा मध्यप्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण हेतु मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में संचालित जायका-2 वित्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

    पूर्व महिला कप्तान की शिकायत पर कार्रवाई, BCB ने आरोपी चयनकर्ता पर लगाया बैन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    पूर्व महिला कप्तान की शिकायत पर कार्रवाई, BCB ने आरोपी चयनकर्ता पर लगाया बैन

    टीम इंडिया में बदलाव तय! अभिषेक, तिलक और रिंकू में से एक होगा बाहर, हार के बाद मंथन शुरू

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया में बदलाव तय! अभिषेक, तिलक और रिंकू में से एक होगा बाहर, हार के बाद मंथन शुरू

    हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच