पशुधन की गणना के लिए अपने पशुओं की सही जानकारी अवश्य दें : मंत्री श्री पटेल

भोपाल
भारत सरकार के निर्देशानुसार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 21वीं पशु संगणना-2024 का कार्य सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 25 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ हो चुका है। पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने प्रदेश के सभी पशुपालकों से अपील की है कि जब पशुपालन विभाग से कर्मचारी उनके पशुधन की गिनती के लिए आएं, तो उन्हें अपने पशुओं की सही जानकारी अवश्य् दें। कोई घर-कोई पशुधन गणना से न छूटे। इस भावना से कार्य करें कि मेरे पशु मेरी जिम्मेदारी है। यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें सभी अपना पूरा सहयोग दें।

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश के 55 जिलों के कुल 55 हजार 902 ग्रामों व 7 हजार 846 शहरी वार्डों में पशुओं की गणना की जाएगी। प्रदेश में आज तक कुल 7077 ग्राम/शहरी वार्डों में सर्वे कार्य प्रारंभ हो चुका है, शेष ग्रामों /शहरी वार्डों में सर्वे कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। प्रदेश में पशु संगणना में 5558 प्रगणक एवं 970 सुपरवाईजर कार्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष-2019 की पशुगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में 6 करोड़ से अधिक पशु थे। इसके अनुसार पशुओं की संख्या की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है।

 

  • admin

    Related Posts

    गेहूं विक्रय के लिए मध्‍यम और बड़े कृषकों को मिली नई सुविधा, अब होगी स्‍लॉट बुकिंग

    मध्‍यम एवं बड़े कृषकों को गेहूं विक्रय करने के लिये स्‍लॉट बुकिंग की सुविधा प्रारंभ स्‍लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक भोपाल  खाद्य, नागरिक…

    जनगणना कार्य में सक्रियता: डॉ. अजित बाबू जैन और डॉ. मनोरमा जैन ने नागरिकों को जागरूक किया

    ग्वालियर ग्वालियर के जैन दंपति जनगणना कार्य जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में स्वेच्छापूर्वक आम नागरिकों की मदद से भारत के विभिन्न राज्यों में आमजन को जनगणना कार्य में जागरूक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

    • By admin
    • April 25, 2026
    • 0 views
    हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

    IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?

    • By admin
    • April 25, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?

    DC vs PBKS Match Preview: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और प्लेइंग कंडीशंस

    • By admin
    • April 25, 2026
    • 1 views
    DC vs PBKS Match Preview: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और प्लेइंग कंडीशंस

    RR vs SRH Match Preview: क्या जयपुर में चेज करने वाली टीम फिर मारेगी बाजी?

    • By admin
    • April 25, 2026
    • 1 views
    RR vs SRH Match Preview: क्या जयपुर में चेज करने वाली टीम फिर मारेगी बाजी?

    चिन्नास्वामी में बेंगलुरु का धमाल, कोहली-पडिक्कल की बल्लेबाजी से गुजरात को मिली बुरी शिकस्त

    • By admin
    • April 25, 2026
    • 1 views
    चिन्नास्वामी में बेंगलुरु का धमाल, कोहली-पडिक्कल की बल्लेबाजी से गुजरात को मिली बुरी शिकस्त

    FIFA रीसेल मार्केट में वर्ल्ड कप फाइनल टिकटों के दाम आसमान पर

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 4 views
    FIFA रीसेल मार्केट में वर्ल्ड कप फाइनल टिकटों के दाम आसमान पर