लड़की का रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकाया, शिकायत के बाद हुआ फरार, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रेप के एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 25 वर्षीय आरोपी कुलदीप को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1500 किलोमीटर का सफर तय किया। कुलदीप, जो दिल्ली से फरार हो गया था, सूरत के जय अंबे नगर में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से इस मिशन को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, और उसके खिलाफ उद्घोषणा की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी। आखिरकार एनआर-आई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गुजरात के सूरत के जय अंबे नगर से पकड़ा।

दोस्ती का नाजायज फायदा
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी बागवानपुरा में एक ही स्थान पर काम करते थे। आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाते हुए विश्वास हासिल किया। उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उसने अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। आरोपी ने इन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर पीड़िता को ब्लैकमेल किया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया।

खुफिया जानकारी और गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, 16 दिसंबर को खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी गुजरात के सूरत में छिपा हुआ है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सूरत में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का बैकग्राउंड
गिरफ्तार आरोपी कुलदीप उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाला है। उसने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और पिछले 5-6 साल से दिल्ली के बवाना इलाके में रह रहा था। कुलदीप एक लोकल फैक्ट्री में वेल्डर के रूप में काम करता था।

सबूत और कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से ब्लैकमेल और सेक्सटॉर्शन के लिए इस्तेमाल किए गए अश्लील वीडियो और फोटो बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता को बार-बार धमकाकर अपने जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहा था।

admin

Related Posts

3 साल से जेल में बंद आरोपी को SC से राहत, हाईकोर्ट का फैसला पलटा; PM मोदी के नाम पर करता था खेल

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों का करीबी बताकर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…

अमेरिकी फैसले से बदलेगा तेल का खेल? रूस से सस्ते तेल पर भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा

नई दिल्ली दुनियाभर में युद्ध की वजह से उपजे तेल संकट के बीच एक राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका ने रूसी तेल की खरीद के लिए एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?