GATE 2026 आवेदन में गलती की? 3 नवंबर तक मिलेगी सुधार की सुविधा

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहटी ने IIT GATE 2026 परीक्षा के लिए आज 29 अक्टूबर 2025 को छात्रों के लिए करेक्शन विंडो को ओपन कर दिया है। जो अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन फॉर्म में कोई सुधार या बदलाव करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं। करेक्शन करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर 2025 तय की गई है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उम्मीदवारों को नाम, जन्म तिथि, परीक्षा शहर की पसंद, मौजूदा पेपर में बदलाव, दूसरा पेपर जोड़ने आदि के लिए 500 रुपये की फीस देनी होगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस तय समय-सीमा के अंदर ही अपने फॉर्म को चेक कर लें और जरूरी बदलाव कर लें, क्योंकि अंतिम तारीख के बाद सुधार का कोई और मौका नहीं मिलेगा। सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

शुल्क के साथ होने वाले सुधार (500 रुपये शुल्क)-

नाम

जन्म तिथि

परीक्षा शहर का विकल्प

मौजूदा परीक्षा पेपर में बदलाव

लिंग में बदलाव (जैसे महिला से अन्य लिंग या अन्य लिंग से महिला)

कैटेगरी में बदलाव (जैसे SC/ST से अन्य, या अन्य से SC/ST)
बिना शुल्क के होने वाले सुधार (कोई फीस नहीं)-

माता-पिता/अभिभावक की डिटेल्स

कॉलेज का नाम और स्थान

क्वालिफाइंग डिग्री की डिटेल्स

पत्र व्यवहार का पता

गेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार/करेक्शन कैसे करें-

1. सबसे पहले आपको gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. नई विंडो में करेक्शन के लिए फीस को चेक करें, और लॉग इन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

4. लॉग इन करने के लिए अपनी डिटेल्स डालकर सबमिट कीजिए।

5. अब आप करेक्शन कीजिए और फिर फीस जमा कीजिए।

6. सबमिट करने के बाद, कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लीजिए।

गेट 2026 की परीक्षा-

गेट 2026 की परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी, 8 फरवरी, 14 फरवरी और 15 फरवरी, 2026 को कराया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में कराया जाएगा। गेट की परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में छात्रों से प्रश्न जनरल एप्टिट्यूड और उनके द्वारा चुने गए विषय से पूछे जाएंगे। छात्र द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न विभिन्न प्रकार जैसे मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ), मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के पूछे जाएंगे।

 

admin

Related Posts

RRB Group D Vacancy अपडेट: 22,000 पदों की घोषणा, लेकिन योग्यता को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी

नई दिल्ली रेलवे में ग्रुप डी के 22000 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। रेल मंत्रालय ने ग्रुप डी (लेवल 1) के 11 अलग-अलग पदों पर…

IIT मद्रास की नई नीति: अब डिग्री के लिए 5 साल का इंतजार नहीं, जानिए नया नियम

चेन्नई आईआईटी मद्रास नया नियम लाने जा रहा है. अब IIT ड्रॉप करने वाले स्टूडेंट्स को भी 3 साल बाद डिग्री मिलेगी. हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा करना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

परफॉर्मेंस नहीं तो जगह नहीं— शुभमन गिल को ड्रॉप करने की सलाह, गंभीर के नाम पूर्व खिलाड़ी का खुला संदेश

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
परफॉर्मेंस नहीं तो जगह नहीं— शुभमन गिल को ड्रॉप करने की सलाह, गंभीर के नाम पूर्व खिलाड़ी का खुला संदेश

चर्चा में आईपीएल 2026 के नियम: विदेशी खिलाड़ी पर 30 करोड़ की बोली, मगर 18 करोड़ ही होंगे मिले

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
चर्चा में आईपीएल 2026 के नियम: विदेशी खिलाड़ी पर 30 करोड़ की बोली, मगर 18 करोड़ ही होंगे मिले

टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर अक्षर पटेल, उनकी जगह लिया गया नया खिलाड़ी

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर अक्षर पटेल, उनकी जगह लिया गया नया खिलाड़ी

मुंबई के वानखेड़े में दिव्यांग टी20 क्रिकेट का उत्सव, 16 से 18 दिसंबर तक होगा आयोजन

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
मुंबई के वानखेड़े में दिव्यांग टी20 क्रिकेट का उत्सव, 16 से 18 दिसंबर तक होगा आयोजन

IPL ऑक्शन 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की मंडी, जानें सभी सवालों के जवाब और क्या है ऑक्शन की प्रक्रिया

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
IPL ऑक्शन 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की मंडी, जानें सभी सवालों के जवाब और क्या है ऑक्शन की प्रक्रिया