महाशिवरात्रि पर भोजपुर में दूल्हे राजा बने भगवान शंकर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भोजपुर

महाशिवरात्रि पर्व पर मध्यप्रदेश का सोमनाथ कहे जाने वाले भोजपुर में भगवान शिव का फूलों से विशेष श्रृंगार कर उन्हें दूल्हे राजा बनाया गया। सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। हजारों लोगों ने भगवान शिव के दर्शन किए। स्थानीय प्रशासन ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की, ताकि उन्हें भगवान शिव के दर्शन और पूजा अर्चना में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने भोजपुर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। भक्तों के लिए पूरी तरह से व्यवस्था की गई थी। पेयजल, पार्किंग, यातायात के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। सुबह से अभी तक हजारों लोगों ने भगवान के दर्शन कर लिए है। आपको बता दें महाशिवरात्रि में भक्तों का उत्साह पूर्व के वर्षों की तरह देखने को मिल रहा है। जहां 3 किलोमीटर तक भक्तों का हुजूम नजर आ रहा है और चारों ओर हर हर महादेव के जयघोष की आवाज गूंज रही है।

महाशिवरात्रि पर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस के लगभग 250 जवानों की तैनाती की गई है। मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, एसडीओपी शीला सुराणा, तहसीलदार हेमंत शर्मा के साथ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहकर व्यवस्था संभाल रहे है। वहीं देर शाम महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की तरह भोजपुर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    मंत्रालय में हुई खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खाद्य विभाग अन्य विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित कर उपभोक्ता हित में कार्य करे। खाद्य विभाग ने अनेक नवाचार किए हैं…

    राज्यसभा चुनाव से MP की राजनीति गरमाई, कांग्रेस को टूट का डर; BJP ने बढ़ाई सक्रियता

    भोपाल  मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल बज गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव के संबंध में कार्यक्रम जारी कर दिया है. 1 जून 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 1 views
    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा