साल 2025 में मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया

जयपुर
 जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जयपुर जिले में वर्ष 2025 के लिए मकर संक्रांति एवं शीतला अष्टमी (मेला चाकसू) का स्थानीय अवकाश घोषित किया है. जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर अगले साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी (मंगलवार) एवं शीतला अष्टमी 21 मार्च (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने दोनों ही जिलों (जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण) के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए हैं.

बता दें कि मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी का पर्व जयपुर जिले में धूमधाम से मनाया जाता है. इन दोनों ही त्योहार पर आम जनता का उत्साह देखने वाला होता है. जयपुर जिले में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी देखने लायक होती है. मकर संक्रांति पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में पतंगबाजी का उत्साह देखने को मिलता है. लोग पतंगबाजी के लिए सुबह से ही छत पर चढ़ जाते हैं और पतंगबाजी का दौर देर शाम तक जारी रहता है. इस दिन लोग दान पुण्य भी करते हैं. मकर संक्रांति पर खरमास का समापन होता है और मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाती है.

इसी तरह शीतला अष्टमी पर जयपुर के चाकसू कस्बे में शील की डूंगरी पर शीतला माता का दो दिवसीय लक्खी मेला लगता है. इस मेले में दूर दराज से लोग शीतला माता के दर्शन करने आते हैं. इस दिन माता को ठंडे पकवानों का भोग भी लगाया जाता है. बता दें कि कलेक्टर अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर साल में दो अवकाश घोषित कर सकते हैं, इसलिए जयपुर कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी का अवकाश घोषित किया है.

admin

Related Posts

सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव, मुहाना थोक मंडी में नींबू 115 रुपये और देसी टमाटर 6 रुपये प्रति किलो

जयपुर  राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू और कैरी महंगे बिके। आज नींबू के दाम थोक मंडी में 110 से…

अप्रैल के पहले हफ्ते भीगेगा राजस्थान, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और कई जिलों में गिरेगी बिजली

जयपुर राजस्थान के आसमान में एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, प्रदेश में अगले दो दिनों के भीतर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI