Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर लाइव अपडेट: क्या बचे हुए 2 T20 मैचों से रहेंगे बाहर?

नई दिल्ली 
टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार 14 दिसंबर को धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में नहीं खेले। इसके पीछे का कारण ये था कि वे निजी कारणों से धर्मशाला से सीधे घर चले गए थे। इसी वजह से वे सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। अब सवाल ये है कि क्या वे सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में उपलपब्ध होंगे? इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि वह बाकी सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में 'सही समय पर' पर अपडेट दिया जाएगा।
 
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि जसप्रीत बुमराह निजी कारणों के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। वहीं, कुछ देर बाद बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया था, "जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से घर लौट गए हैं और गेम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बाकी मैचों के लिए उनके स्क्वॉड में शामिल होने के बारे में अपडेट सही समय पर दिया जाएगा।" इससे साफ है कि शायद आगे के मैचों में भी उनकी उपलब्धता पर संदेह होगा।

पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में 17 दिसंबर को है, जबकि 19 दिसंबर को आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में है। थोड़ा सा वक्त और चाहिए होगा तो वे लखनऊ के मैच को मिस कर सकते हैं और अपने होम ग्राउंड पर आखिरी मैच खेल सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक बीसीसीआई या जसप्रीत बुमराह ने कुछ नहीं कहा है।

दो बदलाव हुए थे टीम में
धर्मशाला टी20 मैच के लिए दो बदलाव भारतीय टीम को करने पड़े। जसप्रीत बुमराह के अलावा अक्षर पटेल को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया था, क्योंकि वे ठीक नहीं थे। उनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। बुमराह की जगह आए हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी की, जबकि कुलदीप यादव ने भी टीम इंडिया को दो विकेट दिलाए। हर्षित ने पहले ही ओवर में सफलता हासिल की थी और दो विकेट कुल उनको मिले।

admin

Related Posts

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

 दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन