शिविरों में जांच कर बनेगी सूची, राजस्थान-केकड़ी में 112 दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और उपकरण

केकड़ी.

राजस्थान सरकार की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के तहत दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने के उद्देश्य से उन्हें 20 हजार रुपये तक के कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, वॉकिंग स्टिक, बैसाखी, सीपी चेयर, ब्लाइंड स्टिक जैसे अन्य उपकरण उपलब्ध करवाने की योजना है। इसके तहत दिव्यांगजनों के चिह्नांकन के लिए केकड़ी जिले में शिविर आयोजित किए गए।

इस संबंध में केकड़ी जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि जिले में दिव्यांगजनों की पहचान के लिए केकड़ी, सरवाड़, सावर, भिनाय और टोडारायसिंह पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविर लगाए गए। इन शिविरों में चिकित्सा विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों की जांच की और 112 व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग व उपकरण प्रदान करने की अनुशंसा की। इसके अलावा, 303 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए यूडीआईडी (UDID) असेसमेंट किया गया। कलेक्टर ने बताया कि शिविरों में दिव्यांगजनों के रेलवे व रोडवेज यात्रा पास बनवाने और उन्हें राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन और पालनहार योजना से जोड़ने का कार्य भी किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केकड़ी पंचायत समिति में आयोजित शिविर में 106 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी हेतु असेसमेंट किया गया और 18 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए सूचीबद्ध किया गया। सरवाड़ पंचायत समिति में 27 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी असेसमेंट किया गया और 14 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग और उपकरण के लिए चिन्हित किया गया। इन शिविरों में प्रधान होनहार सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी गुरुप्रसाद तंवर, विकास अधिकारी त्रिलोकराम दईया और दिशी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार भिनाय और सावर पंचायत समितियों में आयोजित शिविरों में भिनाय में 41 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी के लिए असेसमेंट किया गया और 13 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए चिन्हित किया गया। सावर में 42 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी असेसमेंट किया गया और 18 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इन शिविरों में उपखंड अधिकारी सुनील झिंगोनिया, विकास अधिकारी अर्जुन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र टेलर मौजूद रहे। तीन दिवसीय शिविर का समापन बुधवार को टोडारायसिंह पंचायत समिति में हुआ। शिविर में 87 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी के लिए असेसमेंट किया गया और 49 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए सूचीबद्ध किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत, बीसीएमओ रोहित ढांढोरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह और छात्रावास अधीक्षक गजेंद्र कुमावत मौजूद थे। इन सभी शिविरों में चिकित्सा विशेषज्ञों और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

admin

Related Posts

बीकानेर रियासत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, 1913 के मतदान इतिहास का भी हुआ जिक्र

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित 'अमृत महोत्सव उद्घोष'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न