‘कांग्रेस के वादों की तरह नीति-नीयत भी ही नकली’, छत्तीसगढ़-CM साय ने खड़गे के बयान पर साधा निशाना

रायपुर।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनावी वादे वाले बयान पर लगातार सियासी वार पलटवार हो रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा – ”झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक-लुभावन वादे फर्जी होते हैं।”

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ”कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी कोई वादा पूरा नहीं कर जनता के साथ विश्वासघात किया था। जनता ने काठ की उस हांडी को दुबारा नहीं चढ़ने दिया। कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से आउट कर दिया। कांग्रेस जहां भी होती है, वह भरोसे का संकट पैदा कर देती है। विश्वास की हत्या करती है। जबकि भाजपा में ‘मोदी गारंटी’ का मतलब ही होता है गारंटी पूरी होने की गारंटी है। हमारी भाजपा सरकार ने मात्र 10 महीने में “मोदी की गारंटी” के अनेक प्रमुख वादों को पूरा किया है। हमने जो कहा, उससे अधिक करने की कोशिश हमेशा की है।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ”खड़गे जी ने कर्नाटक के संदर्भ में “उतना ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें” वाला बयान देकर कांग्रेस के चरित्र को उजागर किया है। खड़गे जी ने कांग्रेस की ठगी को स्वीकार कर वस्तुस्थिति से देशवासियों को अवगत कराया है। खड़गे जी को अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए परिवार विशेष का मोहरा बनने से अब इनकार कर देना चाहिये।”

खड़गे ने क्या कहा था?
बता दें कि 31 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के नेताओं से कहा था कि, हमें वो वादे करने चाहिए जो पूरे किए जा सके, नहीं तो आने वाली पीढ़ी के पास बदनामी के अलावा कुछ नहीं बचेगा। अपने इस बयान के बाद खड़गे लगातार घिरते नजर आ रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी खड़गे के इस बयान पर पलटवार किया था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि कांग्रेस को यह बात अब समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या नामुमकिन है।

CM साय की एक्स पोस्ट –
""झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक – लुभावन वादे फर्जी होते हैं।
 कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने…"""
    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 2, 2024

admin

Related Posts

विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास और सशक्तिकरण के लिए प्राथमिकता आधारित लाभ वितरण की अपील

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज लोक भवन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) की समीक्षा बैठक ली।…

कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर और धूल-रहित बनाने के लिए योजनाबद्ध विकास कार्य जारी

रायपुर फुटकर व्यापारियों को मिला स्थायी व्यवसाय का ठिकाना, सुरक्षित हुआ रोजगार कवर्धा शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने नगर के हृदय स्थल में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे