मजेदार अंदाज में नजर आए ‘लाइगर’ स्टार विजय देवरकोंडा, शेयर किया ‘फॉल’ वीडियो

मुंबई,

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने अपने वायरल ‘फॉल वीडियो’ पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि फॉल वीडियो 10 नवंबर को लिया गया था, जिसमें विजय ‘साहिबा’ गाने का प्रचार करते हुए सीढ़ियों से उतरते हैं और फिर नीचे गिर जाते हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जंगल में आग की तरह फैल गई। हालांकि, अभिनेता ने इसे एक नया मोड़ दिया और इसका इस्तेमाल अपनी क्लोथिंग लाइन “आरडब्ल्यूडीवाई” को बढ़ावा देने के लिए किया।

बदले हुए वीडियो में विजय फिसल कर गिरते हैं लेकिन यह एक कालीन पर लेटने और लॉलीपॉप का आनंद लेने में बदल जाता है। वीडियो पर “फॉल, फॉलिंग, फॉलिंग इन लव विद माय आरडब्ल्यूडीवाई बॉयज एंड गर्ल्स लिखा हुआ था। उन्होंने कैप्शन में लिखा “मैं गिर गया और यह पागलपन था, यही आरडबल्यूडीवाई जीवन है। आरडबल्यूडीवाई उतार-चढ़ाव के बावजूद हमेशा पूरी ताकत से चलते हैं और आरडबल्यूडीवाई की जरूरी चीजें हमेशा बिक जाती हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार। आरडबल्यूडीवाई बने रहें।”

‘अर्जुन रेड्डी’ स्टार ने ‘साहिबा’ नामक म्यूजिक वीडियो में राधिका मदान और जसलीन रॉयल के साथ काम किया है। उन्होंने हाल ही में गाने और दोनों के साथ काम करने के बारे में भी बात कर खुशी जाहिर की। विजय ने कहा ‘साहिबा’ में काम करना एक बेहद खुशी की बात है। जसलीन का विजन और म्यूजिक के प्रति जुनून वाकई प्रेरणादायक है। मुझे लगता है कि यह गाना कई दिलों को छूएगा और मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ‘साहिबा’ एक सदाबहार प्रेम गीत है, जिसमें अनूठी संगीत शैली और दिल को छू लेने वाले लिरिक्स हैं।

साहिबा के अन्य कलाकारों के साथ ही जसलीन ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर जमकर मेहनत की है, जिससे एक ऐसा शानदार गीत तैयार हुआ है जो दुनिया भर के श्रोताओं को पसंद आएगा। ‘साहिबा’ का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। यह पहली बार है जब विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री राधिका मदान एक साथ काम करते नजर आए। इस बीच लाइगर स्टार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘वीडी 12’ है, जिसका निर्देशन गौतम तिन्नानुरी कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    अक्षय कुमार की वॉर फिल्म ‘गोरखा’ बंद, फैंस की उम्मीदों को झटका

    अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक उदास कर देने वाली खबर सामने आई है. लंबे समय से जिस वॉर ड्रामा 'गोरखा' का इंतजार किया जा रहा था, उसे लेकर…

    केटी पेरी पर गंभीर आरोप, टॉम क्रूज का नया लुक और कान्ये वेस्ट का शो टला

    हॉलीवुड की दुनिया से तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां सिंगर-सॉन्‍गराइटर केटी पेरी के ख‍िलाफ ऑस्‍ट्रैलिया में यौन उत्‍पीड़न मामले की जांच शुरू हो गई है, वहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

    चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 1 views
    चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश