हर घर जले स्वदेशी का दीप : सारंगपुर में राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश

राजगढ़ (सारंगपुर).
दीपावली पर्व पर सारंगपुर नगर से प्रदेशवासियों के लिए एक प्रेरक संदेश दिया गया है। प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार में पहुंचकर मिट्टी के दीये, सजावटी सामग्री और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें और स्थानीय दुकानदारों से ही खरीदारी करें, ताकि (हर दीप जले स्वदेशी का) का संकल्प साकार हो सके।

राज्यमंत्री टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया (वोकल फॉर लोकल) अभियान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है। यह हर भारतीय को प्रेरित करता है कि वह स्वदेशी उत्पादों को अपनाए और देश के स्थानीय उद्योगों से सशक्त बनाए।

इस दौरान श्री टेटवाल ने कहा कि दीपावली हमारी खुशियों का पर्व है और इस खुशियों में हमें स्थानीय दुकानदारों की शामिल करना ये भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे स्थानीय व्यापारी सिर्फ व्यवसायी नहीं, बल्कि समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। वे हर त्यौहार, हर संकट और हर खुशी में हमारे साथ खड़े रहते हैं। अब समय है कि हम भी उनकी दीपावली को उजियारा में परिवर्तित करें।

मंत्री ने सारंगपुर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास के बाजारों से दीये, सजावट सामग्री और उपहार जैसी वस्तुएँ खरीदें। इससे न केवल स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सारंगपुर जैसे नगरों में भी स्वदेशी उत्पादों की पहचान बननी चाहिए, ताकि हर घर स्वदेशी, हर मन स्वदेशी का संदेश पूरे प्रदेश में फैल सके।

इस अवसर पर नगर के प्रमुख नागरिकों और व्यापारियों ने मंत्री श्री टेटवाल का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, कमल राठौर, दिनेश शर्मा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

आर्ट ऑफ लिविंग से मिलता है मन और तन का संतुलन : सीएम डॉ. यादव

मन की शांति ही तन का योग सादृश्य…यही है आर्ट ऑफ लिविंग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविशंकर जी का 70वां जन्मोत्सव प्रदेशवासियों की ओर से रविशंकर के लिए जन्मोत्सव की…

धरती-सूरज की दूरी बढ़ी, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी! जानें इसके पीछे का असली कारण

 भोपाल  मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने वाला है और जून बस आने वाला है. इसी के साथ पूरे देश में गर्मी आग उगल रही है. दोपहर में सड़कें तवे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी