27 मुकदमों का अपराधी लक्ष्मण सिंह भी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

जयपुर

राजस्थान में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ प्रदेश की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. एडीजी दिनेश एम एन के कड़े निर्देशन में काम कर रही टीम ने सुजानगढ़ के बहुचर्चित 'जेडीजे ज्वैलर्स' फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह पिछले 3 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था.

रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय मोहरा गिरफ्तार
पकड़ा गया आरोपी कृष्ण सिंह कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गैंग का बेहद सक्रिय सदस्य है. कृष्ण सिंह पर रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करने और हत्या जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश में जुटी थी. एजीटीएफ की पैनी नजर और सटीक मुखबिरी के चलते इस मोस्ट वांटेड अपराधी को सलाखों के पीछे भेजा जा सका है.

27 मुकदमों का अपराधी लक्ष्मण सिंह भी दबोचा गया
इस कार्रवाई में टास्क फोर्स ने केवल कृष्ण सिंह को ही नहीं बल्कि एक और आदतन अपराधी लक्ष्मण सिंह को भी दबोचने में सफलता पाई है. लक्ष्मण सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में 27 मुकदमे दर्ज हैं. वह वैशाली नगर और मकराना पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था. इन दोनों की गिरफ्तारी से गैंग के नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है.

इन जांबाज पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस सफल ऑपरेशन में टीम प्रभारी सोहन सिंह और हेड कांस्टेबल महेश सोमरा के नेतृत्व में पूरी टीम ने जी-जान लगा दी. टीम के सदस्य होशियार सिंह, प्रवीण कुमार, जुगन सिंह, महावीर सिंह और कांस्टेबल मोहित महला, जगदीप, जितेंद्र कुमार व सुरेंद्र कुमार ने अपनी विशेष भूमिका निभाई.

admin

Related Posts

जयपुर में व्हाइट टाइगर ‘विजय’ बना आकर्षण, पार्क में बढ़ी बाघों की संख्या

जयपुर राजधानी जयपुर के आमेर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में इन दिनों जश्न का माहौल है. बाघिन ‘रानी' के पांचों शावकों का मंगलवार (28 अप्रैल) को पहला बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ.…

भीषण गर्मी के बीच बदलाव: राजस्थान में स्कूल टाइम बदला, हीटवेव अलर्ट जारी

 जयपुर अगर आप राजस्थान के स्कूलों में पढ़ते हैं या पढ़ाते हैं, और गर्मियों की लंबी छुट्टियों में नानी के घर जाने या पहाड़ों पर घूमने की लंबी प्लानिंग कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारी से भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारी से भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत

एशियाई खेलों से पहले कॉन्फिडेंट मनु भाकर, वैभव सूर्यवंशी पर दिया खास बयान

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
एशियाई खेलों से पहले कॉन्फिडेंट मनु भाकर, वैभव सूर्यवंशी पर दिया खास बयान

IPL के ‘किंग’ कोहली का नया रिकॉर्ड, 9 हजार रन पूरे, रोहित शर्मा हैं पीछे

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
IPL के ‘किंग’ कोहली का नया रिकॉर्ड, 9 हजार रन पूरे, रोहित शर्मा हैं पीछे