सुनील ग्रोवर के जोक पर नहीं रुकी हंसी, प्रियंका चोपड़ा का जिक्र और कपिल शर्मा का स्टाइलिश डांस वायरल

 

मुंबई

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'का चौथा सीजन 20 दिसंबर से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू है। फैंस काफी समय से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह बेसब्री तब और बढ़ गई, जब पता चला कि इस बार कपिल के शो में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। प्रियंका ने हाल ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की शूटिंग की थी, और अब इसका प्रोमो आ चुका है। प्रोमो में प्रियंका कभी कपिल शर्मा के साथ कपल डांस करतीं तो कभी उनके बाल संवारती नजर आ रही हैं। प्रोमो पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं सुनील ग्रोवर ने भी प्रियंका पर ऐसा जोक मारा कि सबकी हंसी छूट गई।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के उस एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें वह नजर आएंगी। साथ में लिखा है, 'कपिल के शो में और नेटफ्लिक्स पर कभी बोरियत वाला पल नहीं आता।'

हंसते-हंसते प्रियंका चोपड़ा के मुंह में दर्द
प्रोमो में प्रियंका खूब खिलखिलाकर हंस रही हैं। कपिल भी प्रियंका की अदाओं पर और उनकी बातें सुनकर शरमाते नजर आ रहे हैं। फिर प्रियंका कहती हैं- मैं तो भूल ही गई कि कितना हंसते हैं इस शो में। यह कहते हुए प्रियंका अपने गाल पकड़ लेती हैं क्योंकि हंसते-हंसते उनका मुंह दुखने लगता है।

सुनील ग्रोवर ने किया प्रियंका संग फ्लर्ट, बात सुन सब हंसे
वहीं, सुनील ग्रोवर ने इस एपिसोड से एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह डायमंड राजा के गेटअप में प्रियंका के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। वह कहते हैं, 'मैं एक बात कहना चाहूंगा, दुनिया में प्रियंका जी कितने भी लैपटॉप आ जाएं, लेकिन जो बात PC में है, वो किसी में नहीं।' यह सुनकर ऑडियंस और प्रियंका के साथ अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की भी हंसी छूट जाती है।

कपिल शर्मा अगर प्रियंका बनकर जागे तो क्या करेंगे? जवाब सुन हंस पड़ीं
इससे पहले भी मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ कपिल शर्मा फ्लर्ट करते दिखे थे। वहीं, प्रियंका ने भी मौका नहीं गंवाया। वह कभी कपिल शर्मा की इंग्लिश का मजाक उड़ाते दिखीं तो कभी उनके करियर को लेकर खिंचाई की। मजेदार पल वो था, जब प्रियंका, कपिल से पूछती हैं कि अगर वह किसी दिन प्रियंका बनकर जागे, तो क्या करेंगे। कपिल ने तुरंत जवाब दिया, 'मैं सबसे पहले कपिल शर्मा को फोन करूंगा और कहूंगा कि चाहे कुछ भी हो जाए, तुम ही मेरी सच्ची मोहब्बत हो।'

एसएस राजामौली की 'वाराणसी' में नजर आएंगी प्रियंका
कपिल का जवाब सुनकर प्रियंका हंसी से लोटपोट हो गई थीं। मालूम हो कि प्रियंका अब जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जिसमें उनके ऑपोजिट महेश बाबू हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। हाल ही इसका टीजर लॉन्च किया गया था और फिलहाल शूटिंग चल रही है।

admin

Related Posts

ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया…

कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां, बिश्नोई गैंग बोला—हम जिम्मेदार, दी खुली धमकी

कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह