किसानों की बड़ी भागीदारी: धान, ज्वार और बाजरा के लिए 8,53,911 किसानों ने कराई पंजीकरण

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए 8 लाख 53 हजार 911 किसानों ने कराया पंजीयन

गत वर्ष 7 लाख 84 हजार 845 किसानों ने कराया था पंजीयन

भोपाल
समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए इस वर्ष 8 लाख 53 हजार 911 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष 7 लाख 84 हजार 845 किसानों ने पंजीयन कराया था। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि इस वर्ष विगत वर्ष की तुलना में लगभग 69 हजार अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। धान उपार्जन के लिये 8 लाख 47 हजार 830, ज्वार के लिये 2601 और बाजरा के लिये 5 हजार 545 किसानों ने पंजीयन कराया है। उन्होंने बताया है कि धान का समर्थन मूल्य 2369 रूपये, ज्वार का 3699 और बाजरा का 2775 रूपये है।

मंत्री  राजपूत ने बताया कि पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर और एम.पी. किसान एप पर की गई थी।

जिलेवार पंजीयन

प्रदेश में हुए कुल पंजीयन में मुख्य रूप से जिला बालाघाट में 1 लाख 25 हजार 845 किसान, जबलपुर में 52 हजार 975, सिवनी में 59 हजार 590, कटनी में 61 हजार 388, मण्डला में 39 हजार 292, डिण्डोरी में 25 हजार 23, नरसिंहपुर में 16 हजार 204, छिंदवाड़ा में 3 हजार 258, रीवा में 70 हजार 115, सतना में 61 हजार 397, मैहर में 29 हजार 151, सिंगरौली में 30 हजार 189, सीधी में 28 हजार 536, मऊगंज में 22 हजार 369, शहडोल में 37 हजार 56, उमरिया में 27 हजार 271, अनूपपुर में 21 हजार 831, पन्ना में 37 हजार 207, दमोह में 22 हजार 896, सागर में 4 हजार 90, रायसेन में 16 हजार 983, सीहोर में 9 हजार 4, विदिशा में 1386, भोपाल में 88, नर्मदापुरम में 31 हजार 804, बैतूल में 9 हजार 546, हरदा में 510, भिंड में 1387, मुरैना में 4954, श्योपुर में 110, ग्वालियर में 750, शिवपुरी में 857, दतिया में 449, देवास में 255, बड़वानी में 61 और झाबुआ में 33 किसानों ने पंजीयन कराया है।

 

admin

Related Posts

जैन मुनियों से जुड़ सकते हैं तार, जंगल में मिले प्राचीन पदचिन्ह चर्चा में

रायसेन   मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के जंगलों में पुरातत्वविदों को एक बेहद प्राचीन और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। रायसेन के जामगढ़ गांव में पथरीले रास्तों के बीच…

तेज रफ्तार बनी आफत! श्योपुर में ट्रॉली पलटी, 40 घायल और 6 की हालत बेहद नाजुक

श्योपुर. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां आवदा थाना इलाके के भोजका गांव के पास तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक