अलवर में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, हुई मौत

अलवर

शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के विजय नगर में रविवार देर शाम एक निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे मिस्त्री की दो मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मिस्त्री छत पर प्लास्टर का कार्य कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह लकड़ी के बने अस्थायी तख्ते से फिसलकर नीचे गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने उसे तत्काल उठाकर अचेत अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोहनलाल निवासी नमन होटल के पीछे क्षेत्र से हुई है।

मृतक के साथी श्रमिक बदन सिंह ने बताया कि सोहनलाल पिछले आठ महीनों से विजय नगर स्थित इसी निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा था। रोज की तरह रविवार को भी वह छत पर प्लास्टर कर रहा था, लेकिन वहां कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। न तो वहां रेलिंग थी, न ही कोई स्थायी सीढ़ी या सहारा देने के लिए बल्ली लगी थी, जिससे वह संतुलन बनाकर कार्य कर सके।

सोहनलाल के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, जो इस हादसे का प्रमुख कारण बना। प्रशासन और श्रम विभाग से मांग की गई है कि निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

 

  • admin

    Related Posts

    टाइगर रिजर्व के नीचे से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, मुकुंदरा टनल बनेगी ग्रीन कॉरिडोर की मिसाल

    जयपुर राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही मुकुंदरा टनल अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कोटा और बूंदी के बीच मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व…

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 0 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान