कुब्रा सैत गोल्डन टेंपल पहुंचीं, कहा—समर्पण के साथ मिली सबसे बड़ी खुशी

अमृतसर 

अपने लगातार व्यस्त शूटिंग शेड्यूल, ट्रैवल और निजी ज़िंदगी के बीच अभिनेत्री कुब्रा सैत ने हाल ही में आध्यात्मिक सुकून के कुछ पल बिताए। जी हाँ, कुब्रा ने अमृतसर के प्रसिद्ध गोल्डन टेंपल पहुंचकर न सिर्फ माथा टेका, बल्कि वहां से अपनी एक शांत और खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर में सादगी भरे पारंपरिक लुक में, सिर ढके हुए कुब्रा बेहद शांत और भावुक नजर आ रही हैं। पवित्र स्थल पर खिंचवाई गई तस्वीर के साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है, “समर्पण करने आई थी… लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत मिल गई। ऐसा हमेशा होता है!” इसके साथ ही उन्होंने वाहेगुरु, गोल्डन टेम्पल और पवित्र जैसे हैशटैग भी इस्तेमाल किए हैं, जिससे उनके शब्दों में आस्था, शांति और आध्यात्मिक संतोष साफ झलक रहा था।

गौरतलब है कि अपने दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली कुब्रा अक्सर फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी की झलकियां साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार उनका एक बेहद शांत, भावुक और आध्यात्मिक रूप देखने को मिला है। साथ ही फैंस ने भी कुब्रा की पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया है। किसी ने तस्वीर को 'डिवाइन' बताया है, तो किसी ने 'शांतिपूर्ण' और 'आत्मिक' कहा है। कई लोगों ने उनकी इस बात से खुद को जोड़ा कि सच्चे मन से समर्पण करने पर अक्सर उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलता है।

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल, जिसे श्री हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है, देश के सबसे पवित्र और लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर धर्म और हर वर्ग के लोग शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक सुकून की तलाश में पहुंचते हैं। फिलहाल कुब्रा सैत की यह यात्रा एक बार फिर याद दिलाती है कि भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अध्यात्म ही वह ताकत है, जो इंसान को भीतर से स्थिर और शांत बनाती है।

admin

Related Posts

एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी