कूनो नेशनल पार्क का चीता KP-2 सीमा पार कर पहुंचा किशनगंज रेंज

बारां

एक बार फिर मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से आया अफ्रीकी चीता राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा से सटे जिले के किशनगंज इलाके में दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि चीता KP-2 किशनगंज रेंज के जंगलों में प्रवेश कर गया है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल दोनों राज्यों के वन विभाग की टीमें चीते की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं और उसे ट्रैक कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अफ्रीकी चीता KP-2 को दोपहर के समय रामगढ़ क्षेत्र में पहली बार देखा गया, जहां वह जंगल की ओर बढ़ता नजर आया। कुछ समय बाद ही वह सरसों के खेत में फिर से दिखाई दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और निगरानी तेज कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक अफ्रीकी चीतों को आदिवासी अंचल के जंगल रास आ रहे हैं। इससे पहले भी दिसंबर 2023 में कूनो नेशनल पार्क से अफ्रीकी चीता ‘अग्नि’ इसी क्षेत्र में पहुंचा था। लगातार हो रही साइटिंग से यह संकेत मिल रहे हैं कि चीते इस इलाके को अपना नया विचरण क्षेत्र मानने लगे हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि वे जंगल या खेतों की ओर अनावश्यक आवाजाही न करें। बहरहाल KP-2 की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

admin

Related Posts

जोधपुर जेल में बंद आसाराम को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

जोधपुर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद…

उच्च शिक्षा विभाग की कार्रवाई: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में जांच के बाद सभी कोर्सों में प्रवेश पर रोक

जयपुर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय में चल रही गंभीर अनियमितताओं और फर्जी डिग्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यकुमार यादव की कुर्सी खतरे में! टीम इंडिया के नए T20 कप्तान को लेकर तेज हुई चर्चा

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 2 views
सूर्यकुमार यादव की कुर्सी खतरे में! टीम इंडिया के नए T20 कप्तान को लेकर तेज हुई चर्चा

जो रूट की नजर बड़े रिकॉर्ड पर, लॉर्ड्स में सचिन तेंदुलकर के खास आंकड़े को चुनौती

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 3 views
जो रूट की नजर बड़े रिकॉर्ड पर, लॉर्ड्स में सचिन तेंदुलकर के खास आंकड़े को चुनौती

LSG को कितना महंगा पड़ा ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों ने खोली पूरी कहानी

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 3 views
LSG को कितना महंगा पड़ा ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों ने खोली पूरी कहानी

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने